कवर्धा - आज दिनाँक 24 मार्च 2021 को ग्राम पंचायत घुघरीकला विकासखंड कवर्धा जिला कबीरधाम में आस्था समिति, कवर्धा के द्वारा *विश्व क्षय दिवस* मनाया गया। ग्राम के बजरंग युवा मंडल के युवाओं एंव ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी एंव परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों अनिल भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, पवन जायसवाल, मनोज मानिकपुरी, मोहन साहू उपस्थित थे। जिन्होंने ने टीबी बीमारी के रोकथाम एंव बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि टीबी के लक्षण आएं तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। टीबी (क्षय रोग) के लक्षण - दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार आना, छाती में दर्द, रात में पसीना आना, भूख न लगना, वजन घटना, बलगम के साथ खून आना। आधुनिकतम जाँच और इलाज की सुविधा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में उपलब्ध है। अधुरे उपचार से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी हो सकता है। इसलिए पूरी उपचार लेना जरूरी है। आस्था समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप ने कहा कि 40 प्रतिशत भारतीयों में टीबी का संक्रमण है। जिसका मतलब यह है कि टीबी के जीवाणु किसी समय शरीर में प्रवेश कर चुके हैं। परन्तु कोई समस्या नहीं दे रहे। रोग प्रतिरोधक शक्ति के कम होने के कारण शरीर के अंदर मौजूद जीवाणु बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण टीबी के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। इसी को टीबी की बीमारी होने कहते हैं। चन्द्रकान्त यादव सदस्य आस्था समिति ने कहा कि इस वर्ष टीबी दिवस की थीम *द क्लॉक इज टिकिंग टू रीच द टीबी टारगेट 2022* *टीबी हारेगा- देश जीतेगा* के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं, ग्रामीणों एंव बच्चों को *टीबी मुक्त भारत* के सपने को साकार करने के लिए शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में शासन प्रशासन द्वारा जारी नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजन किया गया। सभी लोगों को मास्क, शारिरिक दूरी, सैनिटाइजर की प्रबंधन किया गया। विश्व क्षय दिवस पर बजरंग युवा मंडल के पदाधिकारियों चैतराम साहू , अश्वन साहू, दुर्गेश पटेल, संजय पटेल, मुन्ना साहू, प्रमोद पटेल, खलेश्वर पटेल, हरीश साहू, चाइल्ड लाइन टीम से महेश निर्मलकर, दीपक यादव कार्यकर्ता आस्था समिति उपस्थित थे।
*जन जुड़ाव* अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित एक ऐसा मंच है जो जमीनी स्तर किए जा रहे छोटे छोटे स्वेच्छिक प्रयासों की सफल कहानियों, शासकीय योजनाओं व जनहित से जुडी कानूनी जानकारियों को संग्रह कर प्रसारित करने हेतु तैयार किया गया है
Wednesday, 24 March 2021
Saturday, 20 March 2021
हरसंभव फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान
रायपुर,20 मार्च 2021 को डीडी नगर के सामुदायिक भवन सेक्टर दो हरसंभव फाउंडेशन द्वारा आज 151 महिलाओं सहित विभिन्न क्षेत्रों में समाज सेवा के उत्कृष्ट कार्य हेतु लोगों का सम्मान किया गया जिसमें
अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं पुरुषों सहित मीडिया कर्मी भी शामिल रहे, इस अवसर पर हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि हर संभव फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो कोरोना काल मे गरीब असहाय कोरोना से ग्रसित लोगों तक हरसंभव मदद किया गया,और समाज को कोरोना से जागरूक करने का कार्य लगातार संस्था द्वारा किया जा रहा है,
हरसंभव फाऊंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं को हर क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के साथ साथ कैसे उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है समाज मे महिलाओं को कैसे आगे बढ़ने के साथ साथ कोरोना को लेकर लोगो को जागरूक करने का कार्य हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा है,इसी कड़ी में आज
उन महिलाओं का महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने मार्च 2020 कोरोना महामारी से लेकर अब तक अपने निरंतर निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रही हैं इसके अलावा हरसंभव फाउंडेशन ने 11 अन्य संस्थाओं का भी सम्मान किया सभी संस्थाओं को सम्मान पत्र हरे पौधे दे कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संजना विकास उपाध्याय पत्नी विकास उपाध्याय विधायक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र रायपुर रही,दीप्ति दुबे पद्मश्री रविंद्र नाथ मिश्रा डॉ रुना शर्मा शहर अध्यक्ष आशा चौहान मधु चंद्रवंशी, सोनल शर्मा, आशु चंद्रवंशी,कन्हैया अग्रवाल डॉ वर्णका शर्मा पायल नागरानी, दलजीत सिंह मथारू , संदीप धुप्पड़ संजय शर्मा, डॉ अनीता धागमवर सुनीता चंसोरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हरसंभव फाऊंडेशन परिवार के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें. सुबोध शर्मा खुशबू शर्मा रिया श्रीवास्तव सोनल शर्मा अर्चना बोरा अमृता श्रीवास्तव कुसुम श्रीवास्तव आरती दुबे आभा वर्मा मनोरमा बाजपेई नमिता पात्रे सुनीता मोदी अनुराग मिश्रा आरती उपाध्याय डॉ प्रीति उपाध्याय प्रीति मिश्रा रंभा चौधरी सुषमा ध्रुव मिथिलेश चौहान शिफा सोनम खुशबू शर्मा विकास तिवारी रागिनी गोगिया कोमल गोगिया रानी पाठक नीलू वर्मा नीलू बागड़ी
Subscribe to:
Posts (Atom)
खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता
Writing खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता 📍 जन स्वास्थ्य सहयोग (JSS), गनियारी, बिलासपुर, छत्...
-
Shaping Community-led Climate Justice Pathways: Reflections from an Inspiring Learning Experience 31 July 2026 | Jacaranda Hall, India Habit...
-
Co-Creating the Swaraj Learning System (SLS): A National Dialogue on Indigenous Knowledge, Community Learning and Leadership A T...
-
Rising Heatwave in Chhattisgarh: Causes, Crisis, and Solutions 1. Introduction Chhattisgarh, particularly cities like Raipur and...