Tuesday, 10 November 2020

Raipur- शेयरिंग कम्युनिटी कार्यशाला सम्पन्न

ग्रीन एक्शन वीक अभियान व सहभागी समाज सेवी संस्था द्वारा होटल मयूरा जी ई रोड़ रायपुर में एक दिवसीय स्टेक होल्डर्स कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण की सुरक्षा करना है ।
 *ग्रीन एक्शन वीक 2020* के तहत सहभागी समाज सेवी संस्था द्वारा *कट्स इंटरनेशनल जयपुर व स्वीडिश सोसायटी फार नेचर कंजर्वेशन* के सहयोग से छत्तीसगढ़ में समुदाय साझाकरण (sharing community) कार्यक्रम संचालित कर रहा है । यह कार्यक्रम सतत विकास लक्ष्य-12  (SDG-12 ) - स्थाई उपभोग व उत्पादन प्रणाली को सुनिश्चित करने व सर्कुलर इकोनॉमी के सिद्धांत को जमीनी स्तर पर क्रियान्वित करने की दिशा में लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रहा है । इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्था ने सितम्बर व अक्टूबर माह में जागरूकता अभियान चला कर लोगों को जानकारी देने का प्रयास किया । 
इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कट्स इंटर नेशनल के सीनियर कार्यक्रम आफिसर श्री अमरदीप सिंह जी ने सर्कुलर इकोनॉमी  के सिद्धांत रीयूज,रिसाइकल, रिपेयर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हमे खपत को धीमा करना है ताकि प्राकृतिक संसाधनो को बचाया जा सके । 
यूनिसेफ के राज्य प्रमुख श्री जॉब जकारियस जी ने कहां कचरा प्रबंध व स्वच्छता एक बड़ी समस्या है और इसे हम सब लोग ही मिलकर समाधान कर सकते है । पर्यावरण संरक्षण मण्डल के श्री जे लकड़ा जी ने मंडल के द्वारा लगाए जा रहे ई वेस्ट प्लान व जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी दी और कहा कि मण्डल स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ मिलकर अपनी योजनाओं के क्रियान्वयन का प्रयास करेगा । क्रेडा के कार्यपालन अभियंता श्री जे एन बैगा जी ने बताया कि किस तरह से सौर ऊर्जा का प्रयोग कर हम अपने घरों व खेतो में बिजली के उपयोग को कम कर सकते है और अपने हैम महीने के खर्चे को भी बचा सकते है, हेल्पेज के राज्य प्रमुख श्री शुभांकर विस्वास जी ने वरिष्ठ नागरिकों द्वारा किए जा रहे प्रयासों व महत्वपूर्ण भूमिका की तरफ इशारा करते हुए कहा कि हम उनके अनुभवो का लाभ लेकर पर्यावरण की सुरक्षा में बड़ी हिस्सेदारी निभा सकते है ।
सहभागी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री बसन्त यादव जी ने पर्यावरण सुरक्षा व साथ मे आजीविका को जोड़कर किस तरफ से लाख उत्पादन, टसर उत्पादन व जैविक खेती का कार्य कर रहे है। इसी प्रकार प्रेरक के निदेशक श्री रामगुलाम सिन्हा जी ने जैव विविधता व पारम्परिक बीजों के संरक्षण व संवर्धन के प्रयासों को रखा, डाक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर जी ने 230 एकड़ में फैले बिशाल गजराज बांध को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया , श्रीमती मंजू देवांगन जी ने किचन वेस्ट से पुनः उपयोग कर किचन गार्डन कैसे तैयार किया है और उससे नियमित जैविक सब्जी ले रही है इस पर विस्तार से बातों को रखी, तेजस्विनी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती ज्योति गुप्ता ने पुराने कपड़ों से थैला बनाकर प्लास्टिक मुक्त अभियान में सतत भागीदारी के बारे में अपने अनुभव साझा किए । कट्स इंटरनेशनल के अमित जी ने सतत उपभोग पर उनके द्वारा किए जा रहे अध्ययन को संक्षिप्त में साझा किया गया जिसमें अन्य राज्यों में किस तरह से शासन प्रयास कर रही है उन्हें साझा किया । प्रतिभागियों की ओर से सवाल जबाब भी किए गए जिनका जबाब अतिथियों द्वारा दिया गया । 
कार्यक्रम में राज्य के 10 जिलों से 50 स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों, शासन के अलग अलग विभाग के कर्मचारियों, छात्रों - छात्राओं व समुदाय के लोगों भाग लिया । 
कार्यक्रम में इस अभियान को नेटवर्क के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ में संचालित करने का निर्णय लिया गया । कार्यक्रम का सुचारू रूप से संचालन ग्रीन एक्शन वीक के संयोजक श्री संजय शर्मा जी द्वारा किया गया तथा अभियान को सफल बनाने में प्रियंका डायरे, वैशाली डड़सेना, आरती मिश्रा व अंजू ने सराहनीय भूमिका निभाई । 
कट्स इंटरनेशनल द्वारा देश के 12 राज्यों में स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ यह अभियान विगत 3 वर्षों से चलाया जा रहा है ।

Friday, 30 October 2020

समर्पण अभियान को सफल बनाने राजनांदगांव पुलिस की पहल

राजनांदगांव- पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजनांदगांव में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे जी द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ बैठक की गई । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे समर्पण अभियान से जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को जोड़ना व पुलिस मित्र बनाना ताकि कोई भी वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार से पीड़ित न हो पाए । 
सामुदायिक पुलिस के अंतर्गत 23 अक्टूबर 20 से छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों के लिए समर्पण अभियान चलाया जा रहा है । यह अभियान प्रारम्भिक चरण में राज्य के 5 जिले रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग,राजनांदगांव व रायगढ़ में संचालित किया जा रहा है । 
इसी अभियान को राजनांदगांव जिले में विस्तार करते हुए राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वैच्छिक संस्थाओं के साथ मिलकर इसे हर जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिक तक जानकारी पहुचाने व अभियान से जोड़ने हेतु बैठक का आयोजन किया गया । इस अवसर पर हेल्पेज इंडिया द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए किए जा रहे प्रयासों को पीपीटी के माध्यम से साझा किया किया गया ।  संस्थाओं ने भी मिलकर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाए गए कानूनों के सम्बंध में जागरूकता लाने व अभियान में मदद करने का आश्वासन दिया । फालोअप करने हेतु व्हाट्सएप ग्रुप बनाने व सभी थानों से तत्काल जानकारी संकलित करने हेतु  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देशित किया गया । बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुरेशा चौबे जी ने की व स्वैच्छिक संस्थाओं की तरफ़ से मुख्य रूप से हेल्पेज इंडिया के राज्य प्रमुख श्री शुभांकर विस्वास, कन्सल्टेंट एडवोकेसी आफिसर श्रीमती सोमा नायर, जन कल्याण सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष श्री योगेन्द्र प्रताप सिंह, अनमोल फाउंडेशन के निदेशक श्री संजय शर्मा व एस आई विल्किस शामिल रहे ।

Friday, 23 October 2020

पुलिस विभाग द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की मदद हेतु समर्पण अभियान शुरू

छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग द्वारा 22 अक्टूबर 2020 को NGOs प्रतिनिधियों के साथ  पुलिस मुख्यालय में पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता (IPS) के समन्वयन में बॉथक का आयोजन किया गया जिसमें रायपुर के NGOs प्रतिनिधियों ने भाग लिया । 
इस बैठक का मुख्य उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जा रहे समर्पण अभियान के सम्बंध जानकारी साझा करना व NgOs के सहयोग से ज्यादा से ज्यादा वरिष्ठ नागरिकों को पुलिस मित्र बनाना ताकि विरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं का निराकरण किया जा सके । यह अभियान प्रथम चरण में 6 जिलों में संचालित किया जा रहा है। 

Wednesday, 21 October 2020

काम बोलता है *तालाब जो जीवित है*

#हमऔरहमारेकाम
सरगुजा जिले के ग्राम खजूरी में ग्राम अधिकार मंच व कासा के सहयोग से  2003 में  कराए गए  तालाब निर्माण आज भी पानी से लबालब भरे हुए है । यह तस्वीर कल की तस्वीर है । पहले इस तालाब से थोड़ी दूर पर एक घर था तालाब बनने के बाद यहां पर कई घर बन गए, लोगों के नहाने, पशुओं के पीने व खेतों में सिचाई के लिए इस तालाब से पानी का उपयोग करते है । साथ ही इस तालाब में मछली पालन भी गांव वाले करते है । मुझे व्यक्तिगत रूप से प्रसन्नता होती है जब लोग खुशी से बाते है इसके फायदे । हम और राकेश राय दिन रात लग कर  इस तरह के हमने आसपास के गांवों में 8 तालाब का निर्माण किया था आज सभी तालाब सही सलामत है और उपयोग में आ रहे है । हर साल गांव के लोग श्रमदान कर गहरीकरण का कार्य स्वंय से करते है ।

संजय शर्मा 

Sunday, 18 October 2020

विकासशील फाऊंडेशन के प्रयास से वनाधिकार पत्र मिला

विकासशील फाऊंडेशन बिलासपुर के अथक  प्रयास से  कोटा विकासखण्ड के ग्राम बांसाझाल 1 को 171 हेक्टेयर भूमि सामुदायिक वन संसाधन हक के लिए वनाधिकार पट्टा  मिला ।
ग्राम - बांसाझाल के आदिवासियों ने जल जंगल जमीन को पाने के लिए बरसो से आस लगाए रहे परन्तु गांव में लोगों को वनाधिकार की जानकारी का अभाव होने के कारण किसी भी प्रकार से अपनी हक को पाने के लिए प्रयास नही कर पा रहे थे, इसी बीच संस्था के कार्यकर्ता अमृका प्रसाद साहू ,ओंकारेश्वर शर्मा ने  गांव में संपर्क कर  सामूहिक बैठक कर ग्रामीणों को वनाधिकार अधिनियम के बारे से जानकारी दी गई साथ ही ग्राम सभा के माध्यम से वनाधिकार समिति का  गठन कराया गया ,जिसके उपरांत सभी ग्रामीणों के सहयोग से जल जंगल जमीन वन संसाधनों के हक के लिए जंगल भ्रमण कर नजरी नक्शा तैयार किया गया । दस्तावेज पूर्ण कर ग्राम सभा के माध्यम से विगत  दिनांक 31.10.2019  को उपखण्ड स्तरीय वी. ख.कोटा में  वनाधिकार समिति के द्वारा सामुदायिक दावा आवेदन जमा किया गया ।इस बीच वनाधिकार समिति व ग्रामीणों विगत 1 वर्षों से लगातार बैठक मीटिंग, विभागों का चक्कर कटाना पड़ा फिर भी वनाधिकार समिति एवं विकासशील फाउंडेशन ने हिम्मत नही हारी  ,बरसो का सपना  साकार हुआ दिनांक 02.10.2020 को सामुदायिक वन संसाधन के लिए 171 हेक्टेयर जमीन मिला ।
इस दौरान भारत ख़ुसरो,हरिद्वार ख़ुसरो,अर्जुन मरावी,छन्नूनेताम,जलेश्वर ,पुनिराम, दल्लू,बेदराम,रामभरोस,ईश्वरी खुसरो, विजयलक्ष्मी, गौतम,अमरौतीन ,धर्मिन व ग्रामीणजनों का सहयोग रहा।

पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र का ग्राम सम्पर्क अभियान

रायपुर- पीएनबी कृषक प्रशिक्षण केंद्र लाभांडी रायपुर 17 अक्टूबर को ग्राम छतौना मंदिर हसौद में ग्राम संपर्क अभियान का आयोजन किया गया । जिसका उद्देश्य ग्राम सरोकार एवं आत्मनिर्भर भारत से जुड़ी बैंकिंग उत्पादों के प्रसार करना । 
अभियान की शुरू ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती सरोजनी बाई जांगड़े, पंजाब नेशनल बैंक मंदिर हसौद के प्रबंधक श्री रवि आनंद तथा पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र लाभांडी के निदेशक श्री राजेश ध्रुव द्वारा किया गया । 
पीएनबी के अधिकारियों ने अभियान के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे देश मे शुरू किया गया है । जिसका मुख्य उद्देश्य आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना ।
जिसके लिए ग्रामीण सरोकार से जुड़ी बैंक की योजनाओं व सुविधाओं की जानकारी  ग्राम के हर जरूरतमंद तक पहुचाएं ताकि जरूरतमंद को लाभ मिल सके । कार्यक्रम में पीएमएसबीवाई, पीएमजेजेवाई तथा अटल पेंशन के बारे में जानकारी दी गई और पंजीयन भी किया गया ।   ग्राम छतौना के श्री बंजारी महिला समूह को 2 लाख, श्री गोपाल महिला समूह को 2 लाख, कलश महिला समूह को एक लाख तथा शीतल महिला समूह को एक लाख का ऋण स्वीकृत किया गया । 

Thursday, 15 October 2020

आत्मनिर्भरता की ओर महिलाओं ने बढ़ाया कदम

गायत्री स्वंय सहायता समूह मतवारी की महिलाएं समूह में जुड़कर अपनी आजीविका के लिए स्व रोजगार गतिविधि संचालित कर रही है । इन सबका नेतृत्व श्रीमती जागृति साहू जी कर रही है । अपने मेहनत व लगन से जागृति जी ने न सिर्फ अपनी क्षमताओं को बढ़ाया बल्कि समूह को  सशक्त कर आय वर्धक गतिविधियों से जोड़ा । जिसके कारण इन्हें बिहान परियोजना से तो जोड़ा ही गया साथ ही ग्राम के जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे मनरेगा , पेंशन आदि के राशि भुगतान का जिम्मा भी सखी बैंक कर माध्यम से सौंपा गया । 
जागृति जी ने समूह के सहयोग से मशरूम उत्पादन तथा मशरूम का स्पेम उत्पादन, साबुन, फिनायल, हैंडवॉश, मोमबत्ती, पेपर बैग आदि उत्पाद बना कर समूह से जुड़ी महिलाओं की आजीविका में सहयोग कर रही है ।
इसके अलावा *जागृति मशरूम व घरेलू उत्पाद प्रशिक्षण केंद्र* की स्थापना कर प्रशिक्षण देने का भी कार्य कर रही हों RSETI, देना बैंक व पीएनबी में मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षण देने का कार्य भी करती है ।
आज अपने मेहनत व परिश्रम से अपने आपको रोजगार से तो जोड़ी ही साथ ही ग्राम की महिलाओं को भी रोजगार देकर उनकी आजीविका में मदद की ।

यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद

दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...