*जन जुड़ाव* अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित एक ऐसा मंच है जो जमीनी स्तर किए जा रहे छोटे छोटे स्वेच्छिक प्रयासों की सफल कहानियों, शासकीय योजनाओं व जनहित से जुडी कानूनी जानकारियों को संग्रह कर प्रसारित करने हेतु तैयार किया गया है
Monday, 14 March 2022
घरेलु कामगार महिला संगठन द्वारा अंतराष्ट्रीय महिला दिवस सम्मलेन का आयोजन
इंडो ग्लोबल सोशल सर्विस सोसाइटी (IGSSS) रायपुर व घरेलू महिला कामगार संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कोटा रायपुर में सम्मलेन का आयोजन किया गया | सम्मलेन से पूर्व IGSSS ने अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कुकुरबेडा, कोटा, गुढ़ियारी, संतोषी नगर आदि कई वार्डों में घरेलु कामगार महिलाओं के साथ व्यक्तित्व विकास व मनोरंजन के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया | खेलो में विजयी महिलाओं को सम्मलेन के दौरान मुख्यातिथियों द्वारा पुरुष्कार प्रदान किया गया जिससे महिलाओं में व्यापक खुसी देखने को मिला | महिलाओं के लिए बचपन के बाद पारिवारिक माहौल में इस तरह का खेल व सम्मलेन का पहला अवसर था जिसका आनंद भरपूर लिया | सम्मलेन में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक व विषयक तथा संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने अतिथी बतौर अपने उद्बोधन में महिलाओं को हर संभव शासन से सहयोग करने का आश्वासन दिया |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sharing Experiences on AgriStack and Digital Food Assistance
A two-day dissemination workshop on “Digitalizing Food Assistance: Effective on Food Security – A Research Study” was organized at Jan Swas...
-
Shaping Community-led Climate Justice Pathways: Reflections from an Inspiring Learning Experience 31 July 2026 | Jacaranda Hall, India Habit...
-
Co-Creating the Swaraj Learning System (SLS): A National Dialogue on Indigenous Knowledge, Community Learning and Leadership A T...
-
Rising Heatwave in Chhattisgarh: Causes, Crisis, and Solutions 1. Introduction Chhattisgarh, particularly cities like Raipur and...
No comments:
Post a Comment