उद्देश्य - छत्तीसगढ़ की महान विभूतियों के जन्म स्थान को समग्र विकास के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से यह योजना प्रारंभ की गई है । जिसमे जिले के एक ग्राम को आदर्श ग्राम के रूप में विकसित किया जावेगा , योजनांतर्गत पहुच मार्ग , सामुदायिक भवन, शाला भवन, आंगनबाड़ी भवन, मध्यान्ह भोजन हेतु किचन शेड , शमशान हेतु निर्माण, ग्राम पंचायत भवन , पेजलेवन स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास , अर्थात आधारभूत सुविधाओं का विकास करना है।
संपर्क - ग्राम पंचायत/ जनपद पंचायत/ जिला पंचायत ।
*जन जुड़ाव* अनमोल फाउंडेशन द्वारा संचालित एक ऐसा मंच है जो जमीनी स्तर किए जा रहे छोटे छोटे स्वेच्छिक प्रयासों की सफल कहानियों, शासकीय योजनाओं व जनहित से जुडी कानूनी जानकारियों को संग्रह कर प्रसारित करने हेतु तैयार किया गया है
Sunday, 2 September 2018
छत्तीसगढ़ ग्राम गौरव योजना
Saturday, 1 September 2018
ग्राम पंचायत की मूलभूत योजना
उद्देश्य- इस योजना के तहत ग्राम पंचायत क्षेत्रान्तर्गत निम्न कार्य की व्यवस्था करना । जैसे (1) स्वच्छ जल प्रदाय और पेयजल व्यवस्था (2) प्राथमिक/माध्यमिक शाला भवन निर्माण और मरम्मत (3) पूर्व में स्थापित हैंड पम्प के निकट नाली / हौदी का निर्माण (4) निकास नाली / खड़ंजा निर्माण (5) स्वास्थ्य केंद्र प्रसूतिगृह भवन निर्माण व मरम्मत (6) स्वामी आत्मानं वाचनालय का संचालन (7) जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क खाद्यान वितरण हेतु (8) पञ्चमं पत्रिका के क्रय हेतु (9) बी पी एल परिवारों को मच्छरदानी वितरण हेतु (10) गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले गैर अ.जा/ अ.ज.जा. को गृह लक्ष्मी योजनांतर्गत गैस कनेक्शन ।
कार्य का चयन - ग्राम पंचायत द्वारा अपनी प्राथमिकता एवं कार्य योजना तैयार कर ग्राम सभा से3 अनुमोदन कराया जाता है ग्राम सभा के अनुमोदन के पश्चात ग्राम पंचायत कार्य का क्रियान्वयन करती है
संपर्क - ग्राम पंचायत ।
प्रधानमंत्री ग्रामोदय (ग्रामीण आवास) योजना
1 अप्रैल 2000 से प्रारंभ की गई प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना के छः प्रमुख भाग है जिनमे ग्रामीण आवास , स्वास्थ्य एवं पोषाहार , प्राथमिक शिक्षा, पेजजल तथा ग्रामीण विद्युतीकरण सम्मिलित है। प्रधानमंत्री ग्रामोदय योजना में वही प्रावधान है जो इंदिरा आवास योजना में नए मकान तथा कच्चे आवास / अर्ध पक्के आवास को पक्के आवास में परिवर्तित करने से संबंधित है । इस केंद्र प्रवर्तित योजना को 70 प्रतिशत राशि ऋण के रूप में तथा 30 प्रतिशत राशि अनुदान के रूप में उपलब्ध कराई जाती है ।
उद्देश्य-इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए आवास की कमी को कम करना तथा इन क्षेत्रों में स्वस्थ पर्यावरण विकसित करने में सहायता देना है ।
लक्षित समूह - सामान्यतः इंदिरा आवास योजना के सभी प्रावधान इस योजना में भी लागू है । गैर अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के गरीबी रेखा के नीचे के परिवारों के लिए एक वित्तीय वर्ष में कुल आबंटन का 40 प्रतिशत से अधिक उपयोग नही किया जा सकेगा तथा मुख्य निधियों का 3 प्रतिशत भाग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन कर रहे विकलांगों के लिए होगा ।
अन्य प्रावधान - इस योजना में निर्धन परिवारों के लिए आवासों के निर्माण के साथ - साथ ग्रामीण खरंजे, आन्तरिक सड़कें , जल निकासी, पेयजल सुविधा, बस्ती सुधार तथा वृक्षारोपण कार्य कुल आबंटित राशि का 10 प्रतिशत तक व्यय किए जाने का प्रावधान है ।
इंद्रप्रस्थ योजना
उद्देश्य- इस योजना में ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभावों को प्रोत्साहित करने के लिए हाई स्कूल व उच्चतर माध्यमिक शालाओं के आसपास कम से कम 5 एकड़ भूमि उपलब्ध कराकर खेल का मैदान के रूप में विकास को इंद्रप्रस्थ का स्वरूप दिया है ।जिसमे मैदा के समतलीकरण के साथ साथ दर्शकों के बैठने के लिए 3 सीढ़ियों के निर्माण कराया जाता है ।
संपर्क - जनपद/ ग्राम /जिला पंचायत
वृन्दावन गौठान निर्माण
कांजी हाउस निर्माण
केशव कुञ्ज योजना
यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद
दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...
-
Shaping Community-led Climate Justice Pathways: Reflections from an Inspiring Learning Experience 31 July 2026 | Jacaranda Hall, India Habit...
-
Co-Creating the Swaraj Learning System (SLS): A National Dialogue on Indigenous Knowledge, Community Learning and Leadership A T...
-
Rising Heatwave in Chhattisgarh: Causes, Crisis, and Solutions 1. Introduction Chhattisgarh, particularly cities like Raipur and...