Monday, 3 September 2018

छत्तीसगढ़ सूचना शक्ति योजना

क्रियान्वयन एजेंसी- निजी निवेशक
कार्यक्षेत्र- सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्य - बालिकाओं में कम्प्यूटर साक्षरता को बढ़ावा देना ।सूचना तकनीक का ज्ञान प्रदान कर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना ।
हितग्राही की पात्रताएँ - ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय स्कूलों में कक्षा नवमीं से बारहवीं तक अध्ययनरत समस्त छात्राएं । नगरीय क्षेत्रों में कक्षा नवमी से बारहवीं तक अध्ययनरत अनुसूचित जाति , जनजाति तथा गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाली अन्य वर्गों की छात्राएं ।
मिलने वाले लाभ - कम्प्यूटर शिक्षण
आवेदन की प्रक्रिया - आवश्यक नही ।
चयन की प्रक्रिया- निर्धारित मापदंड पूरे करने वाली सभी छात्राएं लाभ की पात्र है ।

छात्र दुर्घटना बीमा योजना

क्रियान्वयन एजेंसी - स्कूल शिक्षा विभाग।
कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण छत्तीसगढ़।
योजना का उद्देश्य- प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर के सभी छात्र - छात्राओं को दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा प्रदान करना ।
हितग्राही की पात्रताएँ - प्राथमिक से उच्चतर माध्यमिक स्तर के सभी चाहटर - छात्राएं ।
मिलने वाले लाभ - मृत्यु एवं पूर्ण अपंगता की स्थिति में 10000/- की क्षतिपूर्ति ।
आवेदन की प्रक्रिया- आवश्यक नही ।
चयन प्रक्रिया- शासकीय शालाओं में अध्ययनरत सभी विद्यार्थियों को लाभ की पात्रता है ।

भारतीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून प्रवेश परीक्षा

क्रियान्वयन एजेंसी - राज शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद
कार्यक्षेत्र- सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्य- सैन्य महाविद्यालय में प्रवेश की तैयारी रक्षा सेवाओं के प्रति आकर्षण उत्पन्न करना तथा छात्रों का सर्वांगीण विकास
हितग्राही की पात्रताएँ - 7 वी परीक्षा उत्तीर्ण बालक जिनकी आयु साढ़े ग्यारह से तेरह वर्ष के बीच हो ।
मिलने वाले लाभ - भारतीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून में प्रवेश ।
आवेदन की प्रक्रिया - इच्छुक छात्र कमांडेंट भारतीय सैन्य महाविद्यालय देहरादून के पक्ष में 190 रुपए का बैंक ड्राफ्ट भेजकर परीक्षा का आवेदन पत्र मंगा सकते है । भरे हुए आवेदन के साथ सामान्य वर्ग के छात्रों को 25 रुपए तथा अनुसूचित जाति , जनजाति वर्ग के छात्रों 2.50 रुपए शुल्क देय है ।
चयन प्रक्रिया- लिखित परीक्षा ( अंग्रेजी, गणित तथा सामान्य ज्ञान ) एवं साक्षात्कार।
आवेदन भेजने का पता - राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद शंकर नगर रायपुर।

राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय चयन परिक्षा


क्रियान्वयन एजेंसी – राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद्
कार्यक्षेत्र – सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्य – प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की खोज करना, उचित शैक्षणिक मार्गदर्शन, देना उत्तम शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करना |
हितग्राही की पात्रताएं – कक्षा दसवी में अध्ययनरत छात्र छात्राएं |
मिलने वाले लाभ- छात्रवृत्ति जो २५० रुपए प्रतिमाह की दर से देय है तथा कक्षाओं में प्रगति के अनुसार इसमे वृद्धि का प्रावधान है |
आवेदन की प्रक्रिया – सम्बंधित शाला के प्राचार्य के माध्यम से |
चयन प्रक्रिया – राज्य शैक्षणिक अनुसन्धान एवं प्रशिक्षण परिषद् द्वारा लिखित परिक्षा का आयोजन किया जाता है | चयनित विद्यार्थी एन.सी. ई. आर. टी. नई दिल्ली द्वारा आयोजित द्वीतीय स्तर की परिक्षा में सम्मिलित होते है | अंतिम रूप से चुने गए छात्रो को छात्रवृत्ति दी जाती है
आवेदन भेजने का पता – राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्शंपरिषद , शंकर नगर रायपुर

वैकल्पिक शिक्षा


क्रियान्वयन एजेंसी – राजीव गांधी शिक्षा मिशन ( सर्व शिक्षा अभियान )
कार्यक्षेत्र – सम्पूर्ण छत्तीसगढ़
योजना का उद्देश्य – कम आबादी बसाहटो के 6 से 14 आयु वर्ग के शिक्षा सुविधा से वंचित बच्चो को प्रारंभिक शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना | कामकाजी शाला त्यागी घुमंतू परिवारों तथा विशिष्ठ परिस्थियों की बालिकाओं के लिए शिक्षा सुविधा उपलब्ध कराना |
हितग्राही की पात्रताएं – कामकाजी घरेलु एवं श्रमिक बच्चे, शाला त्यागी बच्चे, घुमन्तु परिवारों के बच्चे तथा विष्ट परिस्थियों की बालिकाएं |
मिलने वाले लाभ – १५ बच्चो की दर्ज संख्या पर एक शिक्षक युक्त वैकल्पिक विद्यालय | प्राथमिक शालाओं में प्रत्यके बच्चे पर ८४५ रुपे तथा पूर्व माध्यमिक शालाओं में १२०० रुपे व्यय का प्रावधान | आवासीय विद्यालय में ३६०० रुपे प्रति छात्र व्यय का प्रावधान है |
आवेदन की प्रक्रिया – आवश्यक नहीं |
चयन प्रक्रिया – ग्राम पंचायतें / स्वंय सेवी संगठन सर्वेक्षण के माध्यम से इसे स्थानों को चिन्हित करता है जहा शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध नहीं है | ऐसे स्थानों की सूची विकासखंड वार एकत्रित कर राजीव गांधी शिक्षा मिशन को भेजी जाते है |

Sunday, 2 September 2018

बुक बैंक योजना

क्रियान्वयन एजेंसी - स्कूल शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग।
कार्यक्षेत्र - सम्पूर्ण छत्तीसगढ़।
योजना का उद्देश्य - कक्षा 9 वी से 12 वी तक के शासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति , जनजाति के छात्र तथा छात्राओं को अध्ययन के लिए पाठ्यपुस्तकें शिक्षा सत्र के लिए उपलब्ध कराना ।
हितग्राही की पात्रताएं - शासकीय हाईस्कूल तथा हायर सेकेंडरी स्कूलों में कक्षा नवमी से बारहवीं तक अध्ययनरत अनुसुव्हित जाति, जनजाति के छात्र तथा छात्राएं ।
मिलने वाले लाभ - निशुल्क पाठ्य पुस्तकें ।
आवेदन की प्रक्रिया - आवश्यक नही ।
चयन की प्रक्रिया - हितग्राही का चयन प्राचार्य द्वारा जाति प्रमाण पत्र के आधार पर किया जाता है । हितग्राहियों को शिक्षा सत्र के लिए पाठ्यपुस्तकें आबंटित राशि से क्रय कर उपलब्ध कराई जाती है । सत्रांत के पश्चात इन पुस्तकों को वापस ले लिया जाता है ।

हमारा छत्तीसगढ़ योजना

उद्देश्य-राज्य के ऐतिहासिक पर्यटन पुरातत्व महत्व के स्थलों के लिए अधोसंरचना विकास ही हमारा छत्तीसगढ़ योजना का नाम है । इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 109 ग्राम चयनित किया गया है ।
सम्पर्क- जनपद / ग्राम / जिला पंचायत
निःशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण - जनजाति वर्ग के छात्र / छात्राओं को निशुल्क पाठ्यपुस्तक का वितरण सर्व शिक्षा अभियान के तहत किया जा रहा है ।

खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता

Writing खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता 📍 जन स्वास्थ्य सहयोग (JSS), गनियारी, बिलासपुर, छत्...