Tuesday, 6 May 2025

मैट्स में एक युद्ध नशे के विरुद्ध व बाल विवाह मुक्त रायपुर विषय पर कार्यशाला सम्पन्न

महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर व मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में *एक युद्ध नशे के विरुद्ध व बाल विवाह मुक्त रायपुर* विषय पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर अतिथि शामिल अपने शासन की पहल, कानून व्यवस्था व अनुभव साझा किए ।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि डॉक्टर दिनेश मिश्रा नेत्र रोग विशेषज्ञ एवं अध्यक्ष अंध श्रद्धा निर्मूलन समिति , साथ ही अन्य अतिथिगणों में विपिन ठाकुर राज्य समन्वयक बचपन बचाओ आंदोलन संजय जी महिला एवं बाल विकास विभाग रायपुर व डॉक्टर पुरुषोत्तम चंद्राकर सदस्य बाल संरक्षण समिति व  डॉक्टर दीनानाथ यादव विभागाध्यक्ष समाज कार्य मैट्स यूनिवर्सिटी रायपुर शामिल रहे । 
प्रतिभागियों में मैट्स यूनिवर्सिटी के छात्र - छात्राओं ने भाग लिया 

Saturday, 29 March 2025

अम्बिकापुर: नशा व तनाव से दूर रहने स्वच्छता श्रमवीरों को सुझाव

सरगुजा पुलिस एवं स्वैच्छिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान् में संचालित नवा बिहान नशामुक्ति जागरूकता अभियान एवं परामर्श केंद्र द्वारा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लो के कुशल नेतृत्व में 
सरगुजा जिले को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत् शहर को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाये रखने में अहम भूमिका निभाने वाले स्वच्छता सेवक श्रम वीरों को नशे की लत से मुक्ति एवं तनाव मुक्त बनाने हेतु शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 
स्वच्छता श्रम वीरों को शिविर में  अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा तनाव मुक्त जीवन जीने हेतु तनाव प्रबंधन एवं तनाव से दूर रहने का उपाय, योग, ध्यान, प्राणायाम एवं आध्यात्म के सम्बंध में चर्चा किया गया। श्रमवीरों को स्वयं, परिवार एवं राष्ट्र को सुखद्, शान्ति एवं समृद्धि के लिए जीवन जीने की कला के बारे में व्यापक जानकारी दी गई । शिविर पश्चात् स्वच्छता श्रम वीरों  के चेहरे पर खुशी झलक रही थी। दुसरे चरण के शिविर में अधिक से अधिक स्वच्छता श्रम वीर सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन स्वच्छता श्रम वीरों ने दिया। श्रमवीरों को जागरूक करने में समाज सेवी व प्रशिक्षक मंगल पांडेय,अजय तिवारी व अनिल मिश्रा की भूमिका सराहनीय रही ।

Sunday, 12 January 2025

विवेकानंद जयंती पर स्वैच्छिक संस्थाओं ने विभिन्न कार्यक्रमों का किया आयोजन



अम्बिकापुर/ युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी  के जयंती के अवसर पर स्थानीय घड़ी चौक में स्थित स्वामी विवेकानंद जी की प्रतिमा पर नवा बिहान  नशामुक्ति अम्बिकापुर के सदस्यों के  द्वारा  माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के संदेशों का वाचन किया गया ।तथा उनके द्वारा समाज एवं राष्ट्र के प्रति बताये गये विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का सभी ने संकल्प लिया। 
इस दौरान नवा बिहान नशा मुक्ति परामर्श केंद्र के सभा कक्ष में आयोजित संगोष्ठी में नवा बिहान के संयोजक एवं मुख्य कार्यकारी चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर मंगल पाण्डेय ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार और उनके समाज व राष्ट्र के लिए किया गया कार्य हर पीढ़ी के लिए शिक्षाप्रद एवं उनके द्वारा बताये गये राह पर चलने को प्रेरित करेगा। न सिर्फ युवाओं को बल्कि समस्त वर्ग को स्वामी विवेकानंद के विचार प्रेरित करता है। 
कवि एवं नवा बिहान नशामुक्ति परामर्श केंद्र के काउन्सलर  -वरिष्ठ समाजसेवी कवि , साहित्यकार संतोष दास "सरल " ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कविता की पंक्ति -"बढ़ो संकल्पित लक्ष्य लिए, नियति से करो द्वंद्व, संघर्ष, परिश्रम, त्याग, तप से तुम बनो विवेकानंद " कहते हुए कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद को केवल जानना पर्याप्त नहीं है, हम सब समाजसेवा से जुड़े हुए हैं, उनके द्वारा बताये गये विचारों में से किसी एक विषय पर भी ईमानदारी से आगे बढ़े, तो समाज में परिवर्तन लाने की दिशा में बेहतर कार्य कर सकते हैं। 

संगोष्ठी को अपने विचारों को रखते हुए नवा विहान के काउन्सलर  वरिष्ठ सदस्य एवं आर्ट ऑफ लिविंग के सरगुजा प्रभारी अजय तिवारी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए योग और अध्यात्म के प्रति उनके जुड़ाव की जानकारी दी कि हम कैसे विवेकानंद बने। 

कार्यक्रम का संचालन नवा बिहान नशा मुक्ति के समन्वयक एवं सीजीपीवीएस के मुख्य कार्यकारी अनिल  कुमार मिश्रा ने किया। इस दौरान समाजसेवी विजय शंकर तिवारी,  विवेक दुबे, मुकेश तिवारी,अंचल ओझा, उमाशंकर पाण्डेय, संतोष तिवारी,अमृत लाल प्रधान,विजय उपाध्याय, हिना खान, अंचल सिन्हा,मनोज सिंह, वेदान्त तिवारी, ,नीरज वर्मा, तपेश्वर एवं गजेन्द्र कुमार उपस्थित रहे।

Saturday, 11 January 2025

गांधी उद्यान रायपुर में विशाल फ्लावर शो का आयोजन

गांधी उद्यान रायपुर में 10 जनवरी2025 से तीन दिवसीय फूल, फल व सब्जी प्रदर्शनी व प्रतियोगिता का आयोजन प्रकृति की ओर सोसाइटी द्वारा आयोजित किया गया है । इस कार्यक्रम में देश के अन्य राज्यों व शहरों से लोगों ने भाग लिया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ कृषि मंत्री रामविचार नेताम द्वारा क्रिया गया । मंतरके ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन कराने की बात कही । 
प्रदर्शनी में बहुतायत प्रकार के फूल व बोनसाई पौधे आकर्षक के केंद्र है । स्कूली बच्चों द्वारा फूलों व फलों तथा सब्जी दे बनाई गई रंगोली लोगों को बहुत आकर्षित कर रही है । 

Tuesday, 26 November 2024

भाटापारा में चिराग द्वारा सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम आयोजित

राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन नई दिल्ली एवं  छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर के सहयोग से  चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी अम्बिकापुर द्वारा संचालित लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के द्वारा सामुदायिक गतिशीलता कार्यक्रम का आयोजन रिक्शा कालोनी पटपर भाटापारा में किया गया।  कार्यक्रम  का शुरुवात अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत संस्था के कार्यकर्ताओं के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।संस्था के परियोजना निदेशक  मंगल पाण्डेय ने अतिथियों एवं उपस्थित समुदाय के लोगों का स्वागत करते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि विगत वर्ष 2014 से  बलौदाबाजार जिले में  लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा  है। संस्था द्वारा एचआईवी /एड्स के संबंध में काम करने का मुख्य उद्देश्य एचआईवी/एड्स को नियंत्रित करना है। तथा उच्च जोखिम समूह को नियमित रूप से  जांच कराने व एड्स से जुड़े हुए विषयों पर जागरूक करना है। जिला चिकित्सालय बलौदाबाजार एवं सिविल अस्पताल भाटापारा में एच.आई.वी/एड्स का  जांच मुफ्त में किया जाता है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दैनिक भास्कर, नई दुनिया मीडिया प्रभारी सत्यनारायण पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि समुदाय को एचआईवी/एड्स , क्षयरोग, कुपोषण एवं अन्य संक्रामक बीमारियों से लड़ने हेतु चिराग सोशल वेलफेयर सोसाइटी लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा एवं स्वास्थ्य विभाग  द्वारा सतत् प्रयास किया जा रहा है। संस्था एवं स्वास्थ्य विभाग का सकारात्मक सहयोग करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। क्योंकि इनके द्वारा एच आई वी/एड्स संक्रमण को रोकने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विशिष्ट अतिथि क्षय रोग समन्वयक मदन विश्वकर्मा  द्वारा टी बी के लक्षण, दुष्प्रभाव एवं उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पैरालिगल वालेंटियर मोनिका दीक्षित के द्वारा महिलाओं के अधिकारों के बारे में जानकारी दिया गया। शासकीय प्राथमिक शाला लालबहादुर शास्त्री वार्ड के शिक्षक वीरेंद्र मानसरोवर ने संस्था के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि एचआईवी /एड्स , क्षयरोग, यौन जनित रोग, नशामुक्ति तथा माहवारी स्वच्छता प्रबंधन के साथ - साथ समुदाय को जागरूक एवं सशक्त करने हेतु चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी के द्वारा निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।मिशन शक्ति परियोजना बलौदाबाजार की जिला समन्वयक प्रीति नवरत्न ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण में लैंगिक असमानता बहुत बढ़ा बाधक है। हम सभी को लैंगिक असमानता जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करने के लिए मिलकर प्रयास करना होगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम  नृत्य प्रतियोगिता में  दीपा विश्वकर्मा,मंजू यादव, पूर्वी यादव,निशा विश्वकर्मा,माही यादव, कनिका देवदास, दीपिका यादव, शालिनी साहू, द्रौपदी साहू, मुस्कान, दीक्षा,रूबी एवं सुरेश कुमार ने मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन लक्ष्यगत हस्तक्षेप परियोजना भाटापारा के परियोजना प्रबंधक दशोदी सिंह के द्वारा किया गया। अनुश्रवण एवं मूल्यांकन अधिकारी सह लेखापाल दशोदा साहू एवं काउन्सलर सुलोचना देवांगन के द्वारा अतिथियों, प्रतिभागियों एवं समुदाय का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आउट रीच वर्कर यशपाल जांगड़े, बिंदेश्वरी टंडन, प्रियंका मेश्राम, अनिता लहरे, विनोद सोनी,साथी शिक्षक सुखबाई बंजारे, रेखा कोसले, ललिता सोनवानी, लता सोनवानी, सतीश गेंदरे, मिशन शक्ति परियोजना बलौदाबाजार की लेखापाल  सुश्री नम्रता साहू ,सिविल अस्पताल भाटापारा के फत्तेलाल साहू, शिवकुमार, शिक्षक शत्रुघ्न कुर्रे  का सराहनीय योगदान रहा।

Tuesday, 19 November 2024

Meeting of Electricity Consumer Forum concluded at Agricultural Research Center Barima Mainpat

In the state of Chhattisgarh, a meeting of the Forum of Rural Households, Small Traders and Farmers Electricity Consumers in collaboration with Civic Consumer and Civic Action Group” Chennai and Anmol Foundation Raipur was held at Agricultural Research Center Barima Mainpat in which 45 people from the area participated.


Addressing the program, Anmol Foundation Director Sanjay Sharma told about CAG that CAG has been working for many years on different subjects for the rights of consumers and is working in 6 states of the country regarding electricity savings. Which includes Chhattisgarh In which Chhattisgarh is included, here along with Anmol Foundation, it is working for capacity development of electricity consumers in different districts, which includes meetings, workshops and seminars.

Vindeshwari Pankra, social influencer, agriculture expert and authorized officer of Tribal Welfare Cooperative Society and expert on renewal energy, while giving information about the star rated irrigation pumps being provided by government to the farmers, emphasized on the use of solar pumps.

People were also advised to use electricity in their homes only when needed to save electricity. Shared detailed information about the process of applying and availing the benefits of PM Suryaghar Yojana and also answered people's questions.


Rajmeru Rajasthan representative and electricity expert Rakesh Rai shared detailed information about the electricity tariff plan and told people about the needs of electricity saving that we have to save minerals, water, electricity and other resources for the coming generation. So that we can live a happy life ahead also.


Krishna of Gram Adhikar Manch started the program by welcoming the guests and participants and introduced them and concluded the program by expressing his gratitude.

कृषि अनुसंधान केंद्र बरिमा मैनपाट में विद्युत उपभोक्ता फोरम की बैठक सम्पन्न

छत्तीसगढ़ राज्य में  सिविक कंज्यूमर एंड सिविक एक्शन ग्रुप” चेन्नई व अनमोल फाउंडेशन रायपुर के साथ मिलकर ग्रामीण घरेलू,छोटे व्यापारी व कृषक विद्युत् उपभोक्ताओं के फोरम की बैठक कृषि अनुसंधान केंद्र बरिमा मैनपाट में की गई जिसमें क्षेत्र से 45 लोगों ने भाग लिया । 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनमोल फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा ने सीएजी के बारे में बताया की सीएजी उपभोक्ताओं के अधिकार के लिए अलग अलग विषयों पर कई वर्षों से कार्य करते आ रही है विद्युत बचत के सम्बंध में देश के 6 राज्यों में कार्य कर रही है जिसमे एक छत्तीसगढ़ शामिल है यहां अनमोल फाउंडेशन के साथ अलग अलग जिलो में विद्युत उपभोक्ताओं के क्षमता विकास के लिए कार्य कर रही है जिनमे बैठके व कार्यशालाएं व सेमिनार शामिल है । उन्होंने उपभोक्ता के अधिकार व विद्युत कंज्यूमर फोरम के बारे में जानकारी साझा की ।
 सोशल इंफ्लुएंसर ,कृषि विशेषज्ञ व आदिमजाति कल्याण सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी व रिनेवल एनर्जी के एक्सपर्ट विन्देश्वरी पैंकरा ने किसानों के लिए सासन द्वारा दिए जा रहे सोलर पंप के स्टार रेटिंग वाले सिंचाई पम्पों के बारे में जानकारी देते हुए उपयोग पर बल दिया । साथ ही लोगों से विद्युत बचाने हेतु जरूरत पर ही घरों में विद्युत उपयोग करने की सलाह दी । पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने व उसके आवेदन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की और लोगों के सवालों के जबाब भी दिए । राजमेरु राजस्थान के प्रतिनिधि व विद्युत विशेषज्ञ राकेश राय ने विद्युत टैरिफ प्लान के बारे में विस्तार से जानकारी साझा की विद्युत बचत की जरूरतों के बारे में लोगों बताया कि आने वाली पीढ़ी के लिए हमे खनिज ,पानी, बिजली व अन्य संसाधनों को बचत करके रखना है ताकि हमारे आगे की भी सुखमय जीवन व्यतीत कर सके। 
कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम अधिकार मंच से कृष्ण कुमार ने अतिथियों व प्रतिभागियों का स्वागत कर परिचय के साथ कि तथा कार्यक्रम का समापन व आभार व्यक्त किया । 
                                                                                                                                                                                                               

खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता

Writing खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता 📍 जन स्वास्थ्य सहयोग (JSS), गनियारी, बिलासपुर, छत्...