Saturday, 15 June 2019

हेल्पेज द्वारा विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस का आयोजन

हेल्पेज इंडिया रायपुर द्वारा संस्कृति विभाग रायपुर में स्थित आडिटोरियम में *विश्व वरिष्ठ नागरिक दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस* का आयोजन किया गया, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आर के विज डीजी स्पेशल ब्रांच ने किया।
हेल्पेज द्वारा वरिष्ठ नागरिकों की सहायता हेतु SOS मोबाइल एप लांच किया साथ ही वरिष्ठ नागरिकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार पर किए गए अध्ययन रिपोर्ट का भी बिमोचन विज सर के हाथों किया गया ।
कार्यक्रम में सबसे मार्मिक व सराहनीय भाग नन्हे कलाकारों का रहा , कच्ची माटी - छत्तीसगढ़ बाल नाट्य समूह द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के दुर्व्यवहार पर एक लघु नाटिका का प्रस्तुतिकरण किया गया ।
उक्त कार्यक्रम में पुलिस विभाग के आफिसर्स, वरिष्ठ नागरिक जंन, शहर के नागरिक, छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

Saturday, 8 June 2019

छत्तीसगढ़ वालंटरी एक्शन नेटवर्क दल मुख्यमंत्री के संसदीय सलाहकार माननीय श्री राजेश तिवारी जी से मिला

छत्तीसगढ़ वालंटरी एक्शन नेटवर्क की टीम माननीय श्री राजेश तिवारी भैया सलाहकार मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के कांकेर स्थित निवास पर राज्य के विकास में CBOs की भागीदारी को लेकर व्यापक चर्चा की गई उक्त चर्चा में श्री बसन्त यादव, श्री योगेंद्र प्रताप सिंह,श्री संजय शर्मा,श्री रवि नेतराम,श्री महेंद्र सिन्हा, श्री शिशुपाल खोबरागड़े, श्री केशव सोरी व श्री कृष्ण शामिल रहे ।

Tuesday, 4 June 2019

एक्शन एड द्वारा संजय शर्मा को जल साथी चयनित किया गया

एक्शन एड द्वारा आयोजित World Environment For Night Consultation On jal Sathi And Water Commons विषय पर मंथन हाल कचहरी चौक रायपुर में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में भाग लिया
उक्त कार्यशाला में *एक्शन एड* की ओर से  श्री संजय शर्मा निदेशक *अनमोल फाउंडेशन* को  *जल साथी* के रूप में चयनित कर *जल साथी-प्रमाण पत्र* प्रदान किया गया ।
उक्त कार्यशाला में महानदी के पानी पर हुए अध्ययन को रखकर पानी की समस्या पर विस्तार से चर्चा कर नदी तट पर बसे गांवों में जल साथी बनाने व पानी कर मुद्दों पर चर्चा करने हेतु जल सभा करने जागरूकता यात्रा निकलने व सम्मेलन करने की व्यापक योजना तैयार की गई ।

Monday, 27 May 2019

ग्रामीण मुद्दों पर भोजन के अधिकार अभियान का प्रांतीय सम्मेलन

भोजन का अधिकार अभियान द्वारा आशीर्वाद भवन रायपुर में प्रांतीयसम्मेलन का आयोजन 28-29 मई2019 को किया जा रहा है जिसमे देश के 7 राज्यों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे है ।
इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध अर्थशास्त्री जॉ द्रेज जी विराज पटनायक , दीपा सिन्हा व बलराम जी भी शामिल हो रहे है
कार्यक्रम में 28 मई को पीडीएस, सूचना का अधिकार एवं सामाजिक अंकेक्षण, खाद्य सुरक्षा व वन अधिकार, रोजी रोटी व मनरेगा, पोषण एवं स्वास्थ्य , मानव अधिकार एवं आधार व 29 मई को बच्चों के भोजन का अधिकार , मातृत्व हक, विस्थापन, खान-खनन एवं खेती किसानी, वंचित समुदाय (विशेष जंन जाति के खाद्य सुरक्षा एवं अन्य अधिकार ) पेंशन हमारा हक एवं विकलांगता जैसे गंभीर विषयों पर खुली चर्चा होगी ।

बिलाड़ी ग्राम की महिलाएं जैविक खेती को बढ़ावा दे रही

जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बिलाड़ी जिला रायपुर द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाते हुए ग्राम में 14 एकड़ भूमि पर जैविक खाद, जैविक कीट नाशक महिलाओ द्वारा स्वंय से तैयार कर जैविक सब्जी खेती का कार्य कर रही है ।
उनके इस कार्य मे कदम दर कदम संस्था के संस्थापक रोहित पाटिल जी लगातार सहयोग करते है । महिलाओं को विहान परियोजना से जोड़कर मनरेगा के तहत इस कार्यक्रम को संचालित किया जा रहा है ।
यहां की महिलाएं काफी संगठित है उसी का प्रभाव है कि ग्राम की इस भूमि पर आज इनका अधिपत्य है । जिस तरह से भूमि का महिलाएं विकास कर खेती कर रही है जल्द ही यह ग्राम का सबसे उपयोगी भूमि होगा साथ ही महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनेगी ।

आत्मनिर्भरता की ओर महिलाएं

धरोहर संस्थान द्वारा कोरिया महिलाओं आत्मनिर्भर बनाने हेतु *एकता महिला संगठन* बना समूह के माध्यम से जिला प्रशासन के सहयोग से 22 लाख की लागत से पेवर ब्लॉक टाइल्स,सीमेंट पोल,ऐश ब्रिक्स निर्माण शुरु किया गया है जिसमे महिलाए अब धीरे धीरे काम सीखकर निर्माण कार्य शुरू कर दी जिससे अब महिलाओ की आत्मनिर्भरता दिखाई दे रही है  ।
धरोहर संस्थान का यह प्रयास न सिर्फ महिलाओंको स्वावलंबी बनाएगा बल्कि उनके परिवार की आर्थिक सामाजिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान कर रहा है । महिला संगठन न सिर्फ उत्पादन बल्कि विक्रय का काम भी स्वंय महिलाएं ही करती हैं,इससे गांव में ही कई महिलाओं को रोज़गार मिल रहा है और ग्रामीण महिलाएं संगठन को द्वारा ग्राम विकास में भागीदारी कर रही हैं!

जैविक खेती व मोटे अनाज को बढ़ावा देते ग्रामीण

राजनांदगांव के मोहला ब्लाक के गोटाटोला ग्राम के ग्रामीणों को जन कल्याण सामाजिक संस्थान राजनांदगांव द्वारा *जैविक खेती व मोटा अनाज* सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रासायनिक का उपयोग बन्द कराना । साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए ।
जैसा कि सभी जानते है रासायनिक खादों के उपयोग से पैदा हुए अनाज खाने से लोगों का सेहत तो खराब हो ही रहा है साथ ही जमीन भी बंजर हो जा रही है ।
जबकि वही पर जैविक व मोटा अनाज ग्रामीणों का पारंपरिक खाद्य पदार्थ है जिसे धीरे धीरे समाप्ति की ओर ले जाया गया ।
जन कल्याण सामाजिक संस्था ऐसे मोटे अनाज के बीजों को संरक्षित करने के लिए संकल्पित है इसलिए गांव गांव इसका उत्पादन लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
अब यह खाद्य पदार्थ कई बीमारियों में खाने के काम भी आता है और कम पानी मे भी उपज देता है । संस्थान का यह कार्य स्थानीय है ।

यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद

दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...