Monday, 27 May 2019

जैविक खेती व मोटे अनाज को बढ़ावा देते ग्रामीण

राजनांदगांव के मोहला ब्लाक के गोटाटोला ग्राम के ग्रामीणों को जन कल्याण सामाजिक संस्थान राजनांदगांव द्वारा *जैविक खेती व मोटा अनाज* सम्बन्धी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य रासायनिक का उपयोग बन्द कराना । साथ ही भूमि की उर्वरा शक्ति को बनाए रखने के लिए ।
जैसा कि सभी जानते है रासायनिक खादों के उपयोग से पैदा हुए अनाज खाने से लोगों का सेहत तो खराब हो ही रहा है साथ ही जमीन भी बंजर हो जा रही है ।
जबकि वही पर जैविक व मोटा अनाज ग्रामीणों का पारंपरिक खाद्य पदार्थ है जिसे धीरे धीरे समाप्ति की ओर ले जाया गया ।
जन कल्याण सामाजिक संस्था ऐसे मोटे अनाज के बीजों को संरक्षित करने के लिए संकल्पित है इसलिए गांव गांव इसका उत्पादन लेने के लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है ।
अब यह खाद्य पदार्थ कई बीमारियों में खाने के काम भी आता है और कम पानी मे भी उपज देता है । संस्थान का यह कार्य स्थानीय है ।

No comments:

Post a Comment

Co-Creating the Swaraj Learning System (SLS): A National Dialogue on Indigenous Knowledge, Community Learning and Leadership

Co-Creating the Swaraj Learning System (SLS): A National Dialogue on Indigenous Knowledge, Community Learning and Leadership A T...