Saturday, 26 September 2020

क्षणिक मुलाकात ने ही प्रभावित कर दिया

कुछ काम से प्रभावित करते है,कुछ व्यक्तित्व से, कुछ अपने व्यवहार से, कुछ प्रतिभा से । हर व्यक्ति का अलग अलग गुण व व्यक्तित्व होता है । कल से ही मुझे लगा कि समाज सेवा के क्षेत्र में जिन जिन लोगों ने भी प्रभावित किया है उनके बारे में थोड़ा कुछ लिखू । बहुत सारे नाम सामने आए जसमे ग्राम के लीडर से लेकर सामाजिक क्षेत्र के सम्मानित जन भी शामिल है । एक एक कर उन सभी के बारे में जरूर लिखूंगा । और अपने इस लेखन की पहली कड़ी में एक ऐसे सख्सियत का नाम है जिनसे मैं चलते चलते मिला कोई परिचय नही हुआ सिर्फ आमना सामना हुआ और अभिवादन हुआ बस । फिर क्या था वो दिन और आज का दिन आज मैं उनके बारे में लिखने बैठ गया । बस आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते है कि कितना प्रभावित किए होंगे । 
यह बात है पिछले वर्ष की हम SDG को लेकर एक राज्य स्तरीय कार्यशाला की तैयारी कर रहे थे । मुख्यमंत्री उस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे चर्चा गंभीर थी तो ऐसे लोगों को बुलाना था जो इस विषय पर सार्थक बातें रख सकें । हमे लगा UNICEF  के राज्य प्रमुख को भी आमंत्रित करना चाहिए । फिर क्या हम UNICEF आफिस पहुँच गए। हम वहां किसी को नही जानते थे । लेकिन साथ मे योगेंद्र प्रताप सिंह जी थे तो उन्होंने बताया कि उनके परिचित कुछ लोग है तो दिक्कत नही है । 
हम 26 वर्षो से सामाजिक क्षेत्र में कार्य कर रहे है । हम UNICEF के दिल्ली आफिस भी गए है और एक दो बार रायपुर आफिस भी लेकिन किसी से बहुत पहचान नही बन पाई ।
खैर हम और योगेंद्र भाई यूनिसेफ आफिस पहुचे गेट पर रजिस्टर में नाम दर्ज किया और उनका आई डी कार्ड लिए और जैसे ही अंदर जाने के लिए मुड़े सामने से दो लोग आते दिखाई दिए । उसमे से एक साथी हम लोगों को देखकर मुस्कुराए और एक साथ मुस्कुराने के साथ ही अपना हाथ आगे बढ़ा दिए । हमने भी हाथ बढ़ा कर उनसे हाथ मिलाया वो फिर बाहर चले गए तब गार्ड से हमने पूछा कि कौन थे तो गार्ड ने बताया कि यूनिसेफ के नए हेड है, Shri Job Zachariah अभी अभी आए है । हम सोच में पड़ गए यूनिसेफ के राज्य प्रमुख जिनसे मिलने के लिए हम आए थे अपॉइंटमेंट लेकर वो इतने विनम्रता के साथ हाथ मिलाकर निकले की, हम दोनों अचंभित खड़े रहे । 
बाद में हम आफिस में गए एक मैडम को पत्र दिया मिलना चाह रहे थे पर वहां नही होने से मुलाकात नही हो पाई तो मैडम ने ही किसी से बात कर बताया कि वे कार्यक्रम में नही आ पाएंगे । 
हम लोग वापस निकलने लगे तो फिर उसी गेट पर पुनः: मुलाकात हुई और क्या संयोग है कह कर मुस्कुरा दिए । और वे अपने ऑफिस में चले गए हम लोगों से बात नही हुई ।
कार्यशाला में नही आएंगे इसका अफसोस तो हुआ लेकिन उनके चंद सेकेंड के व्यवहार ने आकर्षित किया ।
 
उसके बाद एक दिन हमने फेसबुक पर उनकी प्रोफ़ाइल देखी मैंने फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा उन्होंने उसी दिन रिक्वेस्ट एक्सेप्ट कर लिया । 
फेसबुक से जुड़ने के बाद उनकी पोस्ट को देखा रोज अलग विषयों पर अच्छी जानकारी साझा कर तथा लाइव कार्यक्रम के माध्यम से अपनी बातों को सबके सामने रखना । अलग -अलग विषयो पर बातों को रखना स्थानीय भाषा मे लोगों के बीच बातों को रखना उनके जुझारूपन और कर्तव्यपरायणता को दर्शाता है । उनका ऐसा प्रयास मुझे बहुत अच्छा लगा और मैं नियमित इनके पोस्ट को फालो करता हूँ । कल ही मैंने उनके एक पोस्ट पर ही लिखा कि मैं मिलना चाहता हूं तो उन्होंने त्वरित अपनी सहमति दी । जब भी मुलाकात होगी बहुत यादगार क्षण होगा ऐसा मुझे लगता है बहुत सीखने को मिलेगा । ऐसे व्यक्तित्व के फेसबुक में जुड़ा हूं यह मेरे लिए गर्व की बात है ।
संजय शर्मा- निदेशक * अनमोल फाउंडेशन
#JobZachariah

Tuesday, 22 September 2020

MHH विषय पर प्रशिक्षण वेबीनार

अनमोल फाउंडेशन द्वारा The water supply & sanitation collaborative council ( WSSCC) व The global Interfaith WASH alliance के संयुक्त तत्वावधान में Menstrual Health & Hygiene (MHH) विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय प्रशिक्षण वेबीनार का आयोजन किया गया । जिसमें राज्य में उक्त विषय पर कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया । उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक श्रीमती सुरेशा लाम्बे महाराष्ट्र व श्रीमती वंदना शर्मा जी जीवा से रही । कार्यक्रम का संयोजन श्री रोहित बिजवान ने किया । 

Friday, 28 August 2020

सिरकोतंगा में वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर वितरित

हेल्पेज इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा कोरोना वाइरस से प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के अलग अलग जिलों में  सतत  इम्युनिटी बूस्टर देकर सहयोग किया जा रहा है । इम्युनिटी बूस्टर में मल्टीग्रेन आंटा, ओट्स,दलिया,बूस्ट, घी,सोया बड़ी, चना दाल आदि दिया जा रहा है ।  सहयोग के इसी कड़ी में आज सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखण्ड अंतर्गत सिरकोतंगा ग्राम पंचायत में   अनमोल फाउंडेशन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव जी के मुख्य आतिथ्य में वितरित किया गया । 
जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव जी ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए जारी गाइड लाइन के बारे में जानकारी देते हुए सोशल डिस्टेंसिन, मास्क के प्रयोग व इम्युनिटी बढ़ाने के बारे में लोगो को बताया गया । अनमोल फाउंडेशन के निदेशक श्री संजय शर्मा जी ने लोगो को इम्युनिटी बूस्टर से किस तरह कोरोना को हराया जा सकता है इसके बारे में जानकारी देनेके साथ साथ हेल्पेज के कार्यक्रम व हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ उप सरपंच श्री सत्येंद्र राय जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य व अतिथियों के परिचय के साथ शुरुआत की । कार्यक्रम को सरपंच श्रीमती सुनीता सिंह ने भी संबोधित करते हुए हेल्पेज इंडिया व अनमोल फाउंडेशन को उनके ग्राम पंचायत में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दी व लोगों को कोरोना महामारी से सतर्क रहने का अनुरोध की ।इस अवसर पर ग्राम अधिकार मंच के जिला संयोजक श्री राकेश राय व पंचायत संचिव तथा मितानिन उपस्थित रही व कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

Tuesday, 25 August 2020

वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर वितरित किया

कोरोना महामारी के प्रभाव को देखते हुए हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ के सहयोग से सहभागी समाज सेवी संस्था द्वारा कांकेर जिले के चारामा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम चावड़ी में क्षेत्र वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर पैकेट वितरित किया गया । इस अवसर पर सहभागी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री बसन्त यादव जी अनमोल फाउंडेशन के निदेशक श्री संजय शर्मा हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रोग्राम मैनेजर श्री किंशुक शाह व श्री संदीप मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से बचाव हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । 

Friday, 21 August 2020

पर्यावरण जागृति हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आस्था समिति कवर्धा, चाइल्ड लाइन टीम व अनमोल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता हेतु पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया गया जिसके तहत अलग अलग गतिविधि की जा रही है । कबीरधाम जिले के शिशु भारती स्कूल वीजातराई , हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरसाल, ग्रेसियस अकादमी मझगवां जवाहर नवोदय विद्यालय  कवर्धा व पूर्व माध्यमिक शाला छिरछा के बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए "पर्यावरण प्रदूषण" विषय पर चित्रकला बनाई और अपनी चित्रकला के माध्यम से जन जन तक पर्यावरण की सुरक्षा व प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे संदेश दिया । 
इस आयोजन में आस्था समिति के निदेशक दौलत राम कश्यप, श्री चंद्रकांत व उनकी चाइल्ड लाइन व आस्था समिति की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई और सोशल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए प्रतियोगिता सम्पन्न कराई । 

संदेश

बच्चो ने दिखाई चित्रकला के माध्यम से प्रदूषण की चिंता - पर्यावरण प्रदूषण

अनमोल फाउंडेशन द्वारा चलाए गए अभियान *पर्यावरण सप्ताह* के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता में 10 साल की निदा सिद्दकी व कक्षा 10 श्रेया शर्मा व विनय सोनी ने पर्यावरण प्रदूषण विषय पर अपनी खूबसूरत चित्रकला भेजी है जो लोगों को संदेश दे रही है । 

यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद

दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...