Wednesday, 24 March 2021

विश्व क्षय दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त भारत का संकल्प

कवर्धा - आज दिनाँक 24 मार्च  2021 को ग्राम पंचायत घुघरीकला विकासखंड कवर्धा जिला कबीरधाम में आस्था समिति, कवर्धा के द्वारा *विश्व क्षय दिवस* मनाया गया। ग्राम के बजरंग युवा मंडल के युवाओं एंव ग्रामीणों के साथ संगोष्ठी एंव परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों अनिल भारद्वाज, शशिकांत शर्मा, पवन जायसवाल, मनोज मानिकपुरी, मोहन साहू उपस्थित थे। जिन्होंने ने टीबी बीमारी के रोकथाम एंव बचाव की जानकारी देते हुए कहा कि टीबी के लक्षण आएं तुरंत डॉक्टर के पास जाएं। टीबी (क्षय रोग) के लक्षण - दो हफ्ते से अधिक खांसी, बुखार आना, छाती में दर्द, रात में पसीना आना, भूख न लगना, वजन घटना, बलगम के साथ खून आना। आधुनिकतम जाँच और इलाज की सुविधा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में उपलब्ध है। अधुरे उपचार से ड्रग रेसिस्टेंट टीबी हो सकता है। इसलिए पूरी उपचार लेना जरूरी है। आस्था समिति के अध्यक्ष दौलत राम कश्यप ने कहा कि 40 प्रतिशत भारतीयों में टीबी का संक्रमण है। जिसका मतलब यह है कि टीबी के जीवाणु किसी समय शरीर में प्रवेश कर चुके हैं। परन्तु कोई समस्या नहीं दे रहे। रोग प्रतिरोधक शक्ति के कम होने के कारण शरीर के अंदर मौजूद जीवाणु बहुत तेजी से बढ़ने लगते हैं। जिसके कारण टीबी के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। इसी को टीबी की बीमारी होने कहते हैं। चन्द्रकान्त यादव सदस्य आस्था समिति ने कहा कि इस वर्ष टीबी दिवस की थीम *द क्लॉक इज टिकिंग टू रीच द टीबी टारगेट 2022*   *टीबी हारेगा- देश जीतेगा*  के बारे में विस्तृत से जानकारी प्रदान किया। उन्होंने उपस्थित युवाओं, ग्रामीणों एंव बच्चों को *टीबी मुक्त भारत* के सपने को साकार करने के लिए शपथ भी दिलवाई। कार्यक्रम में शासन प्रशासन द्वारा जारी नोवल कोरोना वायरस संक्रमण के दिशा निर्देश का कड़ाई से पालन करते हुए आयोजन किया गया। सभी लोगों को मास्क, शारिरिक दूरी, सैनिटाइजर की प्रबंधन किया गया। विश्व क्षय दिवस पर बजरंग युवा मंडल के पदाधिकारियों चैतराम साहू , अश्वन साहू, दुर्गेश पटेल, संजय पटेल, मुन्ना साहू, प्रमोद पटेल, खलेश्वर पटेल, हरीश साहू, चाइल्ड लाइन टीम से महेश निर्मलकर, दीपक यादव कार्यकर्ता आस्था समिति उपस्थित थे।

Saturday, 20 March 2021

हरसंभव फाउंडेशन ने किया महिलाओं का सम्मान


रायपुर,20 मार्च 2021 को डीडी नगर के सामुदायिक भवन सेक्टर दो हरसंभव फाउंडेशन द्वारा आज 151 महिलाओं सहित विभिन्न  क्षेत्रों में समाज सेवा के उत्कृष्ट  कार्य  हेतु लोगों का सम्मान किया गया जिसमें   
अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं पुरुषों सहित मीडिया कर्मी भी शामिल रहे,  इस अवसर पर  हरसंभव फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी ने बताया कि हर संभव फाउंडेशन एक सामाजिक संस्था है जो कोरोना काल मे गरीब असहाय कोरोना से ग्रसित लोगों तक  हरसंभव मदद किया गया,और समाज को कोरोना से जागरूक करने का कार्य लगातार संस्था द्वारा किया जा रहा है,
हरसंभव फाऊंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती पुष्पलता त्रिपाठी ने कहा कि हमारी संस्था महिलाओं को हर क्षेत्रों में आगे बढ़ाने के साथ साथ कैसे उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है समाज मे महिलाओं को कैसे आगे बढ़ने के साथ साथ कोरोना को लेकर लोगो को जागरूक करने का कार्य हमारी संस्था द्वारा किया जा रहा है,इसी कड़ी में आज
  उन महिलाओं का महिलाओं का सम्मान किया गया जिन्होंने मार्च 2020 कोरोना महामारी से लेकर अब तक अपने निरंतर निस्वार्थ सेवाएं प्रदान कर रही हैं इसके अलावा हरसंभव फाउंडेशन ने 11 अन्य संस्थाओं का भी सम्मान किया सभी संस्थाओं को सम्मान पत्र हरे पौधे दे कर सम्मानित किया गया, कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संजना विकास उपाध्याय पत्नी विकास उपाध्याय विधायक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र रायपुर रही,दीप्ति दुबे पद्मश्री रविंद्र नाथ मिश्रा डॉ रुना शर्मा शहर अध्यक्ष आशा चौहान  मधु चंद्रवंशी, सोनल शर्मा, आशु चंद्रवंशी,कन्हैया अग्रवाल डॉ वर्णका शर्मा  पायल नागरानी,  दलजीत सिंह मथारू , संदीप धुप्पड़ संजय शर्मा, डॉ अनीता  धागमवर  सुनीता चंसोरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
हरसंभव फाऊंडेशन परिवार के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें. सुबोध शर्मा खुशबू शर्मा रिया श्रीवास्तव सोनल शर्मा अर्चना बोरा अमृता श्रीवास्तव कुसुम श्रीवास्तव  आरती दुबे आभा वर्मा मनोरमा बाजपेई नमिता पात्रे सुनीता मोदी अनुराग मिश्रा आरती उपाध्याय डॉ प्रीति उपाध्याय प्रीति मिश्रा रंभा चौधरी सुषमा ध्रुव मिथिलेश चौहान शिफा सोनम खुशबू शर्मा विकास तिवारी रागिनी गोगिया कोमल गोगिया रानी पाठक नीलू वर्मा नीलू बागड़ी

Saturday, 27 February 2021

बैगा समुदाय से पारम्परिक खाद्य

बैगा महोत्सव छिंदडीह पंडरिया में बैगा महिलाओं के साथ उनके पारंपरिक खाद्य पदार्थों के बारे में जानकारी लेते हुए ।

Friday, 26 February 2021

बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त होगा पटोरी प्रखंड

पटोरी। 23.02.2021 बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के द्वारा पटोरी प्रखंड में संचालित चाइल्ड लाइन परियोजना की प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद की बैठक का आयोजन प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ. नवकुंज कुमार की अध्यक्षता में पटोरी प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्रामप्लेक्स भवन में किया गया। बैठक का संचालन बाल विकास परियोजना पदाधिकारी मधुप्रियदर्शिनी नें किया। बैठक को संबोधित करते हुए जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र, अख्तियारपुर के सचिव सह  निदेशक, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर पटोरी नें बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण अधिकारों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए चाइल्ड लाइन समर्पित है। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ के घोषणापत्र का हवाला देते हुए कहा कि शून्य से अठारह वर्ष का कोई भी व्यक्ति कानूनन बच्चा है। चाइल्ड लाइन सब सेंटर पटोरी की टीम लीडर माला कुमारी, टीम मेम्बर कौशल कुमार, ललिता कुमारी, रविन्द्र पासवान एवं दिनेश प्रसाद चौरसिया नें संयुक्त रूप से बताया कि यदि चाइल्ड लाइन परियोजना को सभी संबंधित सरकारी विभाग का सहयोग और समर्थन समय समय पर मिलता रहे तो बाल विवाह और बाल श्रम को रोक पाना संभव होगा। अंचल पदाधिकारी चंदन कुमार नें कहा कि समय रहते बाल विवाह को रोकने के लिए सामुदायिक और सामाजिक पहल ज्यादा कारगर साबित होगा। ए एस आई सह बाल कल्याण पदाधिकारी प्रह्लाद प्रसाद यादव नें बताया कि बच्चों के मामले में तत्काल प्रशासनिक पहल से हीं उनको सुरक्षा देना संभव होता है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी शीलवंत कुमार राय नें बताया कि बच्चों को समय पर स्कूल में जोड़ना और उसे नियमित कराये जाने से बाल श्रम और बाल विवाह के साथ बाल यौन शोषण या बाल व्यापार के विरुद्ध एक अभियान चलाने की आवश्यकता है। जिसमें बच्चों के माता-पिता की कोशिश ज्यादा कारगर साबित होगा। प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ फिरदौश आलम का कहना है कि लावारिश नवजात शिशु के मिलने की स्थिति में तथा यौन शोषण के केस में समुचित चिकित्सीय सुविधा न मिलने या विपरीत परिस्थितियों में सामाजिक सहायता मिलने में होने वाले विलम्ब से खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए व्यापक बदलाव का सूचक तय करना होगा। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मोहन ठाकुर नें पंचायत प्रतिनिधियों को संवेदनशील करने तथा बाल संरक्षण समिति को सशक्त बनाने के लिए सकारात्मक पहल करने की आवश्यकता पर बल दिया। चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर कोलैब से आयी काऊन्सेलर आयशा खातून व अजीत कुमार नें बताया कि वार्ड, गाँव और प्रखंड स्तर पर बनें बाल संरक्षण समिति सदस्यों का इस दिशा में प्रशिक्षण होना आवश्यक है। साथ हीं उन्होंने कहा कि बालिकाओं के मामले में यथाशीघ्र चिकित्सीय परामर्श या जांच होने से उनको आवासन कराने में अपेक्षित सहयोग मिल जाता है। प्रखंड स्तरीय चाइल्ड लाइन सलाहकार परिषद के अध्यक्ष सह प्रखंड विकास पदाधिकारी डाॅ नवकुंज कुमार नें सभी आगत सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि हम सब मिल कर संवेदनशीलता के साथ मिल-जुल कर काम करेंगे तो हमारा पटोरी प्रखंड बाल विवाह और बाल श्रम मुक्त होगा। उन्होंने पोक्सो अधिनियम और बाल विवाह निषेध अधिनियम की जानकारी देकर प्रतिभागियों का ज्ञानवर्धन किया। पटोरी प्रखंड से देश और राज्य को नई रोशनी मिलेगी। उन्होंने शिक्षा विभाग और बाल विकास परियोजना पदाधिकारी से कहा कि प्रत्येक विद्यालय और आंगनवाड़ी केन्द्रों में चाइल्ड लाइन के राष्ट्रीय निशुल्क फोन सेवा 1098 से संबंधित दिवाल लेखन कराना सुनिश्चित करें। लावारिश स्थिति में  पाये जाने वाले नवजात शिशु के लिए पालना के लिए जिला बाल संरक्षण ईकाई, समस्तीपुर से माँग किया गया कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों पर पालना मुहैया कराया जाए।

Sunday, 21 February 2021

बैगा महोत्सव का आयोजन छिंदडीह में

अतिविशिष्ट जनजाति बैगा जो कि सबसे ज्यादा कबीरधाम जिले में निवासरत है इसके साथ ही ये जनजाति बिलासपुर व मध्यप्रदेश के कुछ जिलों में भी निवास करते है। 
पिछले 7 वर्षों से बैगा समुदायों ने आस्था समिति कवर्धा के साथ मिलकर एक बैगा समुदायों का संगठन का निर्माण किया है और उसी संगठन के बैनर तले प्रतिवर्ष बैगा महोत्सव का आयोजन करते आ रहे है । 
इस वर्ष भी प्रत्येक वर्ष की भांति 19 फरवरी से 21 फरवरी तक तीन दिवसीय बैगा महोत्सव का आयोजन कबीरधाम जिले के पंडरिया विकास खण्ड के छिंदडीह ग्राम में किया गया । 
कार्यक्रम के उद्घाटन में मुख्यातिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री अनुसूचित जाति जनजाति व स्किल शिक्षा माननीय डाक्टर प्रेमसाय सिंह टेकाम शामिल हुए । 
बैगा समुदायों ने अपने अध्यक्ष इतवारी राम मछिया के नेतृत्व में मंत्री महोदय का स्वागत पारम्परिक तरीके से अपने विशेष माला व वस्त्र पहना कर किया गया । समुदाय की ओर से इतवारी जी ने अपने उदबोधन भाषण में अपनी समस्याओं व बैगाओं के शिक्षा स्वास्थ्य व रोजगार आदि की मांगें रखी । जिस पर अपने विचार व्यक्त करते हुए माननीय मंत्री जी ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर हरसंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया । 
महोत्सव में पारम्परिक खाद्य पदार्थो का प्रदर्शन भी किया गया था । 

ग्राम अधिकार मंच की बैठक सम्पन्न

ग्राम अधिकार मंच के सदस्यों व  पदाधिकारियों की ग्राम नवानगर में बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी ग्रामों के पदाधिकारियों ने भाग लिया । बैठक में कासा रायपुर से कोआर्डिनेशन हब के साथी, ग्राम अधिकार मंच के सह- संयोजक श्री राकेश राय व अध्यक्ष श्री सुरित साय शामिल रहे 

Thursday, 4 February 2021

20 वर्षीय टीबी चैम्पियन हिमानी वर्मा ने कोविड वैक्सीन लगा उदाहरण पेश किया

एक ओर जहां COVID वैक्सीन लगाने के मामले छत्तीसगढ़ काफी धीमी गति में है ऐसी स्थिति में भिलाई निवासी 20 वर्षीय जर्नलिज्म की छात्रा सुश्री हिमानी वर्मा ने COVID वैक्सीन का टीका लगवा कर उदाहरण पेश किया है । 
दरअसल हिमानी कल्याण कालेज भिलाई में पत्रकारिता व जनसंचार विषय से त्रितीय वर्ष में पढ़ाई करने के साथ साथ टीबी चैंपियन के रुप मे वर्ष 2018 से सोशल वर्क भी करती है जिसमे टीबी के मरीजों को मदद करने की दिशा में कार्य करती है ।  भारत देश को टीबी मुक्त करने की दिशा में NTEP के साथ मिलकर जमीनी स्तर पर कार्य करती है । ऐसे में कोविड का खतरा हमेशा रहता है । इसी कारण स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीकाकरण हेतु इनका नाम चयन किया गया । 
हिमानी ने 4 फरवरी 2021 को बिना डरे बिना हिचके अस्पताल जाकर के टीका लगवाया । एक 20 वर्ष की कालेज छात्रा जिस तरह बिना डरे टीका लगवा लोगों को संदेश देने का प्रयास किया है यह सराहनीय है । हिमानी लोगों के बीच जाकर जागरूकता फैलाना चाहती है ताकि सभी लोग टीकाकरण के लिए आगे आएं और कोविड का खात्मा किया जा सकें । हिमानी टीबी मुक्त फाउंडेशन छत्तीसगढ़ की संस्थापक कोषाध्यक्ष भी है । 

यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद

दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...