Friday, 28 August 2020

सिरकोतंगा में वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर वितरित

हेल्पेज इंडिया की छत्तीसगढ़ इकाई द्वारा कोरोना वाइरस से प्रभावित वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य के अलग अलग जिलों में  सतत  इम्युनिटी बूस्टर देकर सहयोग किया जा रहा है । इम्युनिटी बूस्टर में मल्टीग्रेन आंटा, ओट्स,दलिया,बूस्ट, घी,सोया बड़ी, चना दाल आदि दिया जा रहा है ।  सहयोग के इसी कड़ी में आज सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखण्ड अंतर्गत सिरकोतंगा ग्राम पंचायत में   अनमोल फाउंडेशन के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव जी के मुख्य आतिथ्य में वितरित किया गया । 
जनपद उपाध्यक्ष श्री अमित सिंहदेव जी ने वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए जारी गाइड लाइन के बारे में जानकारी देते हुए सोशल डिस्टेंसिन, मास्क के प्रयोग व इम्युनिटी बढ़ाने के बारे में लोगो को बताया गया । अनमोल फाउंडेशन के निदेशक श्री संजय शर्मा जी ने लोगो को इम्युनिटी बूस्टर से किस तरह कोरोना को हराया जा सकता है इसके बारे में जानकारी देनेके साथ साथ हेल्पेज के कार्यक्रम व हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई ।

 कार्यक्रम का शुभारंभ उप सरपंच श्री सत्येंद्र राय जी ने कार्यक्रम के उद्देश्य व अतिथियों के परिचय के साथ शुरुआत की । कार्यक्रम को सरपंच श्रीमती सुनीता सिंह ने भी संबोधित करते हुए हेल्पेज इंडिया व अनमोल फाउंडेशन को उनके ग्राम पंचायत में इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद दी व लोगों को कोरोना महामारी से सतर्क रहने का अनुरोध की ।इस अवसर पर ग्राम अधिकार मंच के जिला संयोजक श्री राकेश राय व पंचायत संचिव तथा मितानिन उपस्थित रही व कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया ।

Tuesday, 25 August 2020

वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर वितरित किया

कोरोना महामारी के प्रभाव को देखते हुए हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ के सहयोग से सहभागी समाज सेवी संस्था द्वारा कांकेर जिले के चारामा विकास खण्ड अंतर्गत ग्राम चावड़ी में क्षेत्र वरिष्ठ नागरिकों को इम्युनिटी बूस्टर पैकेट वितरित किया गया । इस अवसर पर सहभागी समाज सेवी संस्था के अध्यक्ष श्री बसन्त यादव जी अनमोल फाउंडेशन के निदेशक श्री संजय शर्मा हेल्पेज इंडिया छत्तीसगढ़ के प्रोग्राम मैनेजर श्री किंशुक शाह व श्री संदीप मिश्रा ने वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना से बचाव हेतु स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । 

Friday, 21 August 2020

पर्यावरण जागृति हेतु चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया

आस्था समिति कवर्धा, चाइल्ड लाइन टीम व अनमोल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता हेतु पर्यावरण सप्ताह का आयोजन किया गया जिसके तहत अलग अलग गतिविधि की जा रही है । कबीरधाम जिले के शिशु भारती स्कूल वीजातराई , हायर सेकेंडरी स्कूल सेमरसाल, ग्रेसियस अकादमी मझगवां जवाहर नवोदय विद्यालय  कवर्धा व पूर्व माध्यमिक शाला छिरछा के बच्चों ने सोशल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए "पर्यावरण प्रदूषण" विषय पर चित्रकला बनाई और अपनी चित्रकला के माध्यम से जन जन तक पर्यावरण की सुरक्षा व प्रदूषण से होने वाले नुकसान के बारे संदेश दिया । 
इस आयोजन में आस्था समिति के निदेशक दौलत राम कश्यप, श्री चंद्रकांत व उनकी चाइल्ड लाइन व आस्था समिति की टीम ने सराहनीय भूमिका निभाई और सोशल डिस्टेंसिन का पालन करते हुए प्रतियोगिता सम्पन्न कराई । 

संदेश

बच्चो ने दिखाई चित्रकला के माध्यम से प्रदूषण की चिंता - पर्यावरण प्रदूषण

अनमोल फाउंडेशन द्वारा चलाए गए अभियान *पर्यावरण सप्ताह* के दूसरे दिन चित्रकला प्रतियोगिता में 10 साल की निदा सिद्दकी व कक्षा 10 श्रेया शर्मा व विनय सोनी ने पर्यावरण प्रदूषण विषय पर अपनी खूबसूरत चित्रकला भेजी है जो लोगों को संदेश दे रही है । 

Thursday, 20 August 2020

पर्यावरण सप्ताह के तहत वृक्षारोपण अभियान संपन्न

अनमोल फाउंडेशन द्वारा पर्यावरणीय दबाव को देखते हुए, पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण की दिशा में सतत अभियान चला कर लोगों को जोड़ने का प्रयास करती है जिसके क्रम में फाउंडेशन ने इस वर्ष अपने प्रथम चरम में 20 अगस्त से 27 अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह के रूप में मना रही है । 
इस बार फाउंडेशन ने कोविड 19 की स्थिति को देखते हुए राज्य भर में यह आयोजन ऑनलाइन के माध्यम से कर रही है जिसमे कई स्कूल व कालेज के छात्र छात्राएं , जमीनी स्तर पर कार्यरत स्वैच्छिक संस्थाएं भी आगे आकर मदद कर रही है इसमे नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े वालंटियर्स भी मदद के लिए आगे आए है और अभियान से जुड़कर इसे आगे बढ़ा रहे है । 
अभियान का आज आरम्भ वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से किया गया जिसमें कई जिले के लोगों ने भाग लिया जिसमे सरगुजा, बलरामपुर, रायपुर,बिलासपुर, दुर्ग व कबीरधाम जिले शामिल है इस आयोजन में संयोजक टीम सुश्री वैशाली डड़सेना,सुश्री रूमाना खान, सुश्री अनुभूति चंद्राकर, सुश्री दीपांजली पाटले, सुश्री प्राची उपाध्याय, NYK टीम को नेतृत्व सुश्री शारदा पैकरा, भिलाई की महिला समूह को नेतृत्व श्रीमती विजय लक्ष्मी , व आस्था समिति कवर्धा का नेतृत्व श्री दौलत राम कश्यप व चंद्रकांत जी ने किया । 

पर्यावरण जागरूकता हेतु पर्यावरण सप्ताह का आयोजन

अनमोल फाउंडेशन द्वाराराज्य में आज से 27 अगस्त तक पर्यावरण सप्ताह का आयोज किया गया जिसकेतहतविभिन्न कार्यक्रम किए जा रहे है| कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रकृति से जोड़ना है | कोविड 19 को ध्यान में रखते हुए आनलाइन के माध्यम से गतिविधियाँ की जा रही है जिसमे 20 अगस्त को पौधा लगाते हुए फोटो 21 अगस्त को पर्यावरण प्रदुषण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता 22 अगस्त को प्रकृति संरक्षण विषय पर नारा लेखन, 23 अगस्त को रंगोली ग्राम्य जीवन विषय पर , 24 अगस्त को जैव विविधता के महत्व पर भाषण प्रतियोगिता 25 अगस्त को "बेकार पड़ी चीजों से उपयोगी चीजें बनाने की प्रतियोगिता, 26 अगस्त को प्रकृति व मानव जीवन पर निबन्ध लेखन प्रतियोगिता, एवं 27 अगस्त को बेविनार आयोजित किया जाएगा जिसका विषय जलवायु परिवर्तन का जिव जन्तु व् मानव जीवन पर प्रभाव होगा | 

कार्यक्राम को राज्य स्तर पर संयोजन सुश्री वैशाली डडसेना, सुश्री रूमाना खान, सुश्री अनुभूति चंद्राकर, सुश्री दीपांजली पाटले, सुश्री प्राची उपाध्याय व डाली टंडन कर रही है राज्य में अलग अलग जिलों में सहयोगी स्वैच्छिक संस्थाओं में श्रीमती ज्योति गुप्ता तेजस्विनी फाउंडेशन भिलाई,श्री दौलत राम कश्यप व श्री चन्द्रकांत आस्था समिति कबीरधाम, श्री राकेश राय ग्राम अधिकार मंच सरगुजा, विनय सोनी (NV) बलरामपुर व योगेन्द्र प्रताप सिंह राजनांदगांव मिलकर अभियान को आगे बढ़ा रहे है | 

कार्यक्रम में हिस्सा लेकर बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अनमोल फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र दिया जाएगा | प्रतियोगिता में सभी वर्ग के साथी भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते है बच्चो व् युवाओं को प्रकृति से जोड़ने के लिए संस्था विशेषकर भागीदारी कर रही है |

यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद

दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...