Sunday, 4 February 2024

अचानकमार क्षेत्र में दस वर्षों से नशा मुक्ति अभियान चला रही जे एस एस

जन स्वास्थ्य सहयोग गनियारी बिलासपुर द्वारा अचानकमार टाइगर रिजर्व अभ्यारण अंतर्गत मुंगेली जिले के अतरिया ग्राम में नशा मुक्ति अभियान के 10 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था । उक्त कार्यक्रम में मुझे भी शामिल होने का अवसर प्राप्त हुआ । 
समाज को सामाजिक दृष्टि से, स्वास्थ्य की दृष्टि से , आर्थिक शसक्तीकरण की दृष्टि से या महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा की दृष्टि से नशा मुक्त समाज बहुत ही जरूरी है । नशा पूर्ण शराबबंदी से कठोर कानून बनाकर किया जा सकता है । लेकिन अगर सरकार इस दिशा में नही विचार कर रही तो दुआरा विकल्प स्वंय वही व्यक्ति है जो शराब का सेवन करता है । ऐसे व्यक्ति जीवन से प्यार नही करते अपने आपसे प्यार नही करते अपने परिवार समाज से प्यार नही करते है । शर्म व झिझक खत्म हो जाती है । अगर इनमें ये सब जिंदा कर दिया जाए तो शराब अपने आप छोड़ देगा । ऐसा मेरा मानना है । 
जन स्वास्थ्य सहयोग का यही प्रयास है कि उन्हें किसी काम मे व्यस्त किया जाए और उनके आसपास अच्छे लोगों की टीम तैयार की जाए जो उन्हें मजबूत बनाए विचारों से काम से । इसके लिए ग्राम -ग्राम में नशामुक्ति समिति का गठन कर लोगों को प्रेरित किया जा रहा है । जो कि सराहनीय है । पिछले 10 वर्षों में 15 ग्रामों तक पहुँच चुके है और समिति से सीधे 300 से ज्यादा लोग जुड़े है जो अभियान को आगे बढ़ा रहे है और सिर्फ अभियान को आगे ही नही बढ़ा रहे बल्कि आजीविका को भी सशक्त कर रहे हैं। 
इस कार्यक्रम में जन स्वास्थ्य सहयोग के डॉक्टर गजानन जी डॉक्टर परिहार जी, डॉक्टर पंकज जी, श्री अनिल बाम्हने जी, अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं से ज्ञानधार शास्त्री जी, चंद्रकांत जी, दीपक जी , नर्मदा जी , इतवारी बैगा जी व शासकीय विभागों व स्कूलों से शिक्षकगण भी शामिल हुए । 

Thursday, 12 October 2023

वंचित समुदायों की आवाज बनता बुलन्दबोल

वीडियो वालंटियर अति पिछड़े, गरीब, वंचित व आदिवासी समुदायों के मुद्दों को सामने लाकर शासन के साथ समन्वय व संवाद स्थापित कर अपने चेंज मेकर के माध्यम से समस्याओं का निदान कर रहा है । जिसका फायदा सीधे वंचित समुदायों को मिल रहा है । जिसके कई उदाहरण कई राज्यों में सीधे देखे जा सकते है । 
पिछले कुछ सालों से वीडियो वालंटियर टीम सामुदायिक पत्रकारिता में रुचि रखने वाले युवाओं व साथियों को बुलन्दबोल के माध्यम से निशुल्क तकनीकी क्षमता बढ़ा मदद कर रही है । जिसमें जमीनी स्तर पर बिना किसी जर्नलिज्म की डिग्री लिए साथी डिजिटल चेंज मेकर बन पत्रकारिता कर रहे है । 
जहां आज मीडिया पर से लोगों का भरोसा खत्म हो रहा वहां सामुदायिक पत्रकारिता ने डिजिटल माध्यमों से पत्रकारिता के नए अध्याय को खड़ा किया है । जहां जनता का मुद्दा उनकी जुबानी एक मंच पर उठाया जा रहा है जिसका नाम वीडियो वालंटियर है । 
लोगो की समस्याओं का जब समाधान होता है और उनके चेहरे पर जो खुशी होती है उस भाव का वर्णन करना असंभव है । 
जिनका कोई नही सुनता उनकी आवाज बनता जा रहा है बुलन्दबोल । 
जो भी साथी पत्रकारिता में रुचि रखते वे इससे जुड़ सकते हैं । 

Tuesday, 6 June 2023

बिलाड़ी में वृक्षारोपण कर पर्यावरण दिवस मनाया

जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति बिलाड़ी के अगुवाई में घुघुवा टैंक बिलाड़ी में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और वृक्षारोपण भी किया । साथ ही वृक्षों को बचाने का संकल्प भी लिया । 
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर जिले के तिल्दा नेवरा विकास खण्ड के ग्राम बिलाड़ी में जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति व विस्ह व युवक केंद्र नई दिल्ली के संयुक्त तत्वावधान में घुघुवा टैंक स्थित आजीविका बाडी में पर्यावरण दिवस मनाया । 
 जिसमें अलग अलग तीन तरह के आयामों के माध्यम से समुदाय में पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, प्लास्टिक से होने वाले प्रदूषण और निदान के लिए बृहद जन जागरूकता तहत विशेष घुमंतू जनजाति,, गोंड, मुहल्लावासियों द्वारा रैली कर अन्य समुह को संदेश दिया गया।उपरान्त बहनों कि आजिविका बाड़ी घुघवा टैक बिलाडी़ में सांकेतिक वृक्षारोपण कार्य किया गया जिसमें,, महिला समुह,कृर्षी विभाग,वन विभाग, शिक्षक,समाज सेवी संस्थाएं, विशेष घुमंतू जनजाति परिवार, सहित अन्य गांवों से पंचायत प्रतिनिधियों कि भागीदारी रही। मुख्य रूप से तीनों कार्यक्रमों का नेतृत्व संस्थान के उपाध्यक्ष मीरा कन्नौजे , तथा संस्थान सचिव रोहित भाई पाटिल के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्षता श्रीमती सोना श्रवण यदु सरपंच बिलाडी़, मुख्य अतिथि यदु राम साहू जी,वन विभाग तिल्दा, विशेष अतिथि श्री अरूण कुमार कोरिया प्रयोग संस्थान,अजय खटिक जी युवा नेतृत्व, विशिष्ट अतिथि श्री संजय भाई शर्मा अनमोल फाउण्डेशन,डाली टण्डन सहसचिव जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति,, कार्यक्रम में युवा समाजसेवी तथा च्वाईस सेंटर संचालक नगर पालिका तिल्दा, फारेस्ट से बांधे साहब जी,सनत भारतीय, घनश्याम जांगिड़ पंच,सुनील कुमार बंजारे, गीता यदु पंच, रोशनी साहू,कुवर दीदी रमशील सोनसीर उर्मिला ध्रूव अध्यक्ष महिला मण्डल बिलाडी तथा सरपंच प्रतिनिधि श्रवण यदु जी, आदिवासी मुखिया फिरोज पोर्ते,तिरिथ राम सिरवे,रत्ना बाई पौसरी सहित सविता पाटिल उपाध्यक्ष आस्था महिला बहुदेशीय सहकारी समिति मर्यादित बिलाडी़,खेदिया निषाद,दुलौलिरन निषाद,बिशाल वर्मा जी सहित अन्य ग्रामीण जन उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन मीरा कन्नौजे उपाध्यक्ष जनहित छत्तीसगढ़ विकास समिति ने किया।यह कार्यक्रम इस क्षेत्र में पहले बार होने के कारण लोगों में काफी उत्साह देखा गया तथा भागीदारी बढ़ चढ़ किए ।

Tuesday, 24 January 2023

जिंदगी गुजर जाती है वक्त के इंतजार में,वक्त है #janjudaw


जिंदगी गुजर जाती है 
वक्त के इंतजार में,
वक्त है कि आता है,चला जाता
जब आता है तब कद्र ही नही होती
जब चला जाता है तब पछतावा छोड़ जाता है
वक्त कद्र हमने नही की 
वक्त हमारी कद्र नही करता 
ए दोस्त अब तो सुधर जा वक्त को पकड़,
कद्र कर एक यही वक्त ही तो हमारा है 
अगर छोड़ दिया तो किसी और का हो जाएगा
समय पर उठो पकड़ो कहि वक्त निकल न जाए
#संजय शर्मा 

सपने वाला सपना लेकर आया #janjudaw

सपने वाला सपना लेकर आया 
नौटँकी वाला आया, 
नौटँकी का खेल लाया ,
लड्डू भी लाया, पेड़ा भी लाया,
सपने भर भर के है लाया -----सपने ले लो सपने 
दूध भी लाया ,शक्कर भी लाया 
धी भी लाया कुकर भी लाया 
सपने भर भर के है लाया -----सपने ले लो सपने 
चावल भी लाया दाल भी लाया 
साथ में दारु मुर्गा भी है लाया 
सपने भर भर के है लाया ----सपने ले लो सपने 
धोती भी लाया कपडे भी लाया 
स्मार्ट फोन व लैपटॉप भी है लाया 
सपने जी भर भर के है लाया --सपने ले लो सपने
संजय शर्मा

Saturday, 17 December 2022

पारम्परिक देशी बीज महोत्सव व जनजाति सम्मेलन आयोजित

गरियाबंद: प्रेरक समाज सेवी संस्था द्वारा सामुदायिक भवन जनपद पंचायत गरियाबंद में दो दिवसीय राज्य स्तरीय पारम्परिक देशी बीज महोत्सव का आयोजन किया गया 
कार्यक्रम के पहले दिन बीजों का प्रदर्शनी का आयोजन किया गया तथा दूसरे दिन आपसी संवाद का आयोजन किया गया । जिसमें जिला पंचायत सदस्य व सभापति श्रीमती लोकेश्वरी नेताम व जनपद अध्यक्ष श्रीमती ललिता ठाकुर शामिल होकर पारम्परिक बीजों के संरक्षण व संवर्धन को ज्यादा से ज्यादा करने को कहा साथ पारम्परिक खेती व उससे होने वाले स्वास्थ्यगत फायदे पर विस्तार से चर्चा की 
उक्त कार्यक्रम में विशेष संरक्षित जनजाति समुदाय के लोग एकत्रित हुए थे तथा आपस मे अपने पारम्परिक बीजो के उत्पादन के अनुभवों को साझा किए 

Saturday, 10 December 2022

नागरिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रायपुर का मास्टर प्लान 2031 के आपत्ति व सुझाव भेजा

नगर तथा ग्राम निवेश के तहत रायपुर शहर का मास्टर प्लान 2031 तक का तैयार किया गया जिसके संबंध में राजपत्र प्रकाशित कर 10 दिसम्बर तक दावा आपत्ति के लिए समय दिया गया है । और इसे सिर्फ 4 जगहों पर ही लगाया है जबकि शहर बहुत बड़ा है हर व्यक्ति तक यह सूचना पहुँच पाना सम्भव नही । इसे पोर्टल में भी प्रकाशित नही किया गया । जबकि हर पार्षद कार्यालय में चस्पा किया जाना चाहिए । 

इसी सम्बंध में कल दिनांक को मायाराम सुरजन सभा गृह में स्वैच्छिक संस्थाओं , संवेदनशील नागरिकों के साथ बैठक का आयोजन किया गया । उक्त बैठक में सभी ने दावा आपत्ति की तिथि को बढ़ाए जाने के सम्बंध निर्णय लिया गया इसके सम्बन्ध में विभाग को पत्र भी दिया गया । 
इसके साथ ही 23 बिंदुओं का एक आपत्ति व सुझाव पत्र तैयार कर सभी हस्ताक्षरित कर मंत्री महोदय को दिया गया ।
इस बैठक का आयोजन राष्ट्रीय हॉकर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया ।

यूथ चैंपियन–स्वराज संवाद

दिनांक: 22 सितंबर 2026 | माध्यम: ऑनलाइन प्रतिभागिता: 6 जिलों से 10 युवा बैठक का उद्देश्य “स्वराज के विचारों को कैसे मजबूत करें औ...