Friday, 13 June 2025

लीगल कंप्लायंसेज फार एनपीओ पर कार्यशाला

आज होटल मयूरा रायपुर में #FinancialManagement&ServiceFoundation के तत्वावधान में legal Complinces for NPOs विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया । 
इस कार्यशाला के पहले सातग में FCRA प्रायर परमिशन व पंजीकरण से लेकर रिटर्न फाइल करने व एक्ट का पालन न करने पर दंड के प्रावधान सहित जानकारी दी गई । 
दूसरे सत्र में इनकम टैक्स एक्ट के 12A व 80 जी के पंजीकरण से लेकर रिटर्न फाइल करने तक कि विधिक जानकारी दी गई ।
इसके बाद श्रम कानून के तहत समस्त प्रावधानों पर विधिवत चर्चा के साथ पीएफ और ग्रेज्युटी पर भी विस्तार से चर्चा हुई ।
इन सभी कानूनों में नई संशोधनों को भी शामिल कर उदाहरण सहित आसान तरीके से समझाने का प्रयास किया गया । 
कार्यक्रम को प्रशिक्षक के रूप में पीएसी की सुजाता सामल ने उम्दा तरीके से समस्त प्रक्रियाओं को बताया । 

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले NPOs के प्रमुख व एकाउंट हेड शामिल हुए । 
उक्त कार्यक्रम में अनमोल फाउंडेशन की ओर से निदेशक संजय शर्मा शामिल हुए ।

Thursday, 12 June 2025

प्राकृतिक जलस्रोतों का प्रबंधन

कार्यक्षेत्र में पहाड़ी पर बसे गावों में पीने के पानी के लिए लोग प्राकृतिक जलस्रोतों का उपयोग करते हैं या पहाड़ों से निकलने वाले पानी का उपयोग करते हैं । 
प्राकृतिक जलस्रोतों का पानी एकदम साफ व पीने योग्य होता है लेकिन लोग वहीं कपड़ा भी साफ करते हैं । वहीं नहाते भी है जिससे पानी पीने लायक नहीं रह जाता ।

इसीलिए अनमोल फाउंडेशन ऐसे जलस्रोतों को स्वच्छता की दृष्टि से प्रबंधन कर उचित रखरखाव की व्यवस्था जनभागीदारी से कर रहा है । लोग भी फाउंडेशन जे साथ मिलकर पानी के उचित प्रबंधन पर सहयोग कर रहे हैं । 

Wednesday, 11 June 2025

बाल मजदूरी एक अभिशाप है हमे देश को बाल मजदूरी मुक्त बनाना है

युवाओं का वनों का बचाने के लिए आगे आना एक सकारात्मक संदेश है इस दिशा में जन संगठन ग्राम अधिकार मंच व अनमोल फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्हें प्रेरित करने में । 
देश के हर बच्चे का शिक्षित होना जरूरी है । बच्चे जब शिक्षित होंगे तो देश का हर वर्ग शिक्षित हो जाएगा । 
शिक्षित बच्चा ही कल युवा बनेगा और यही बच्चा व्यवसाय में नौकरी में राजनीति में उद्योग में कार्य करेगा तो देश प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा । 

गांव के युवा वन रक्षा दल बना वनों की करते हैं सुरक्षा

अनमोल फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियों का संचालन कर रहे हैं । 
फाउंडेशन  वृक्षारोपण, वनों को बचाना, कचरा प्रबंधन,  नो प्लास्टिक, जैविक खेती, मिलेट्स फार्मिंग आदि कार्यक्रम संचालित कर रही है। 
अनमोल फाउंडेशन अपने जन संगठन ग्राम अधिकार मंच से जुड़े युवाओं को वनों को बचाने के लिए प्रेरित कर तैयार किया है ।जो नए वन तैयार करने के लिए वृक्षारोपण तो करते ही हैं । साथ ही जहां वन उपलब्ध हैं उन्हें बचाने के लिए सतत निगरानी करते हैं ।
सुमेला बहरा के युवा सुबह शाम व रात में जंगल में भ्रमण कर निगरानी करते हैं । अपने गांव के किसी भी व्यक्ति को पेड़ काटने नहीं देते है और कोई बाहर का व्यक्ति पेड़ काटते पकड़ा जाता है उसे वन विभाग के कर्मचारियों को सुपुर्द कर देते हैं । 
युवाओं का वनों का बचाने के लिए आगे आना एक सकारात्मक संदेश है इस दिशा में जन संगठन ग्राम अधिकार मंच व अनमोल फाउंडेशन की महत्वपूर्ण भूमिका है उन्हें प्रेरित करने में । 

Tuesday, 10 June 2025

घर के पीछे किचन गार्डेन पारम्परिक पद्धति

छत्तीसगढ़ के गांव में अपने घर के पीछे अपने बाड़ी में किचन गार्डेन करते हैं । सिंचाई की कोई व्यवस्था न होने से वे सिर्फ बरसात के दिनों में ही कुछ न कुछ बीज लगाते है । जैसे मक्का, बाजरा आदि और किनारे किनारे सब्जी लगा देते हैं । मक्के या बाजरे के बीच मे खीरा या बरबट्टी भी लगाते हैं 
अपनी क्षमता के अनुसार मिलेट्स व सब्जी की पैदावार करते है । सबसे बड़ी विशेषता यह है कि ये सभी बीज पारम्परिक व जैविक बीज होते हैं । 
खेती भी पारम्परिक पद्धति से ही कि जाती है वह भी गोबर के खाद से बिना दवाई का प्रयोग किए । 100 शुद्ध होता है ये फसल ।
अनमोल फाउंडेशन गांवों के इसी पारम्परिक बीजों व पारम्परिक पद्धति को बढ़ावा दे रही है. बीजों को संरक्षित कर उनके उपयोग को बढ़ावा देने का कार्य ग्रामीणों के साथ मिलकर कर रही है । ताकि जैविक पारम्परिक बीजों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित हो सके। लोगों को शुद्ध व पौष्टिक भोजन मिल सके

Monday, 9 June 2025

समस्याओं को समझने हेतु ग्राम भ्रमण

कार्यक्षेत्र में विजिट कर लोगों की समस्याओं की समस्याओं के समाधान के उपायों पर चर्चा करने से पूर्व गांव का एक विजिट करते हुए अनमोल फाउंडेशन के निदेशक संजय शर्मा ।
किसी मुद्दे पर चर्चा से पूर्व अगर वस्तुस्थिति को स्वयं अपनी आंखों से देख लिया जाए तो रणनीति बनाने में आसानी होती है
इसी बात को ध्यान में रखकर लोगों के साथ गांव का भ्रमण कर देखने का प्रयास कहां पर क्या समस्या है और उसका क्या निदान हो सकता है । 

Sunday, 8 June 2025

दुनिया का सबसे महंगा आम मियांजाकी रायपुर के आम महोत्सव में

मियांजाकी आम दुनिया का सबसे महंगा आम ।इसका अंतराष्ट्रीय बाजार में मूल्य 2,70,000 रुपए प्रति किलोग्राम है। इस समय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के मंडपम हाल में आम महोत्सव के आयोजन में प्रदर्शनी में रखा गया है ।
यह आम सुंदर और सुगंधित है । यह योकोहामा (मियांजाकी) जापान का मूल है । इसे छत्तीसगढ़ ने कमलपुर फार्म्स,कमलपुर जिला सूरजपुर छ. ग. में उत्पादित किया गया है । 
आम महोत्सव में यह आकर्षक का केंद्र बना हुआ है हर कोई इसे अपने कैमरे में कैद कर रहा है ताकि यादगार के तौर पर रख सके । 
एक और आम है जो साइज व वजन के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है वो है हाथझूल बीजापुर में उत्पादित यह आम 1800 ग्राम का है। साइज देखकर ही लोग आकर्षित हो रहे हैं । 

खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता

Writing खाद्य सहायता के डिजिटलीकरण एवं खाद्य सुरक्षा पर दो दिवसीय कार्यशाला में सहभागिता 📍 जन स्वास्थ्य सहयोग (JSS), गनियारी, बिलासपुर, छत्...